23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अरविंद मिश्रा चित्रकूट के 'विकास' का बने 'चेहरा': सीएम योगी के सामने रखा 'भविष्य' का रोडमैप
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अरविंद मिश्रा चित्रकूट के ‘विकास’ का बने ‘चेहरा’: सीएम योगी के सामने रखा ‘भविष्य’ का रोडमैप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। “विकास की दौड़ में चित्रकूट को नई पहचान” दिलाने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधाओं से “जोड़ने“की दिशा में मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने “बड़ी पहल” की है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई उनकी “शिष्टाचार भेंट अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय” बन गई है। इस मुलाकात में अरविंद मिश्रा ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि “चित्रकूट के विकास से जुड़े उन मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने मजबूती” से रखा, जिनका सीधा संबंध लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से है।

अरविंद मिश्रा चित्रकूट के 'विकास' का बने 'चेहरा': सीएम योगी के सामने रखा 'भविष्य' का रोडमैपराजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को चित्रकूट के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से कई संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण की मांग उठती रही, लेकिन पहली बार इन मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा गया है। मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष उन संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण की मांग रखी, जो वर्षों से जर्जर और संकरे होने के कारण लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं।

अरविंद मिश्रा चित्रकूट के 'विकास' का बने 'चेहरा': सीएम योगी के सामने रखा 'भविष्य' का रोडमैपउन्होंने विशेष रूप से बोडी पोखरी-सरैया संपर्क मार्ग, शिवरामपुर-कौहारी संपर्क मार्ग, बरुआ-रूपौली संपर्क मार्ग, देवांगना-मारकुंडी संपर्क मार्ग तथा बरगढ़ से मध्यप्रदेश के रामबाग तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इन सड़कों से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, किसान, व्यापारी और श्रद्धालु गुजरते हैं, लेकिन संकरी सड़कें दुर्घटनाओं और जाम का कारण बनती हैं। सड़कें चौड़ी होने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh

News : सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी को फिर मिला झटका, फंस गया कुनबा: अदालत में पंहुचा मामला

City News Uttar Pradesh

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद निकाय चुनाव में बने स्टार प्रचारक: सभाओं में जीत रहे दिल

ब्रेकिंग न्यूज़