- विनोद मिश्रा
बांदा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत चित्रकूट मंडल के परिषदीय स्कूलों में 56 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। बिजली पंखो से सुसज्जित होंगे,पर बजट के नाम पर अभी एक भी “धेला” नहीं है। शासन की ओर “टिकुर- टिकुर” निहारा जा रहा है। सबसे ज्यादा 32 अतिरिक्त कक्ष बांदा में बनेगे।196 स्कूलों में विद्युतीकरण और 12 दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कराने की शासन ने स्वीकृति दी है। चित्रकूट में 109 विद्यालयों में विद्युतीकरण होना है। बांदा में एक भी दिव्यांग शौचालय नहीं बनने। चित्रकूट व महोबा में क्रमश: 8 व 4 दिव्यांग शौचालय का लक्ष्य है।

महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में मंडल के चारों जिलों के 5697 परिषदीय स्कूलों में वर्ष 2021-22 में स्वीकृत निर्माण कार्यों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के पुनर्निर्माण, पेयजल, विद्युतीकरण, दिव्यांग शौचालय व सोलर पैनल निर्माण का जिलावार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलावार बजट आवंटन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी। बांदा में 32 अतिरिक्त कक्ष और दो विद्यालयों में विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।

शासन ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में सभी कार्य धनराशि प्राप्त होने के अधिकतम दो माह के अंदर ही पूरे करा लिए जाएं।
बांदा के बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल नें बताया की यहां अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और विद्युतीकरण का लक्ष्य मिला है। स्कूलों का सर्वे कराकर स्थान चिन्ह्ति करने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थल चयन व ले-आउट की सूचना शासन को भेजी जाएगी। बजट आवंटन होने पर निर्माण शुरू होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
