28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरे मजदूर की कुचलकर मौत
उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: बांदा में हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

 

बांदा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक का टायर बदल रहे चालक और खलासी को दूसरे तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों की जान लेने वाले वाहन को चालक लेकर भाग गया। मरने वाले अमेठी व सुल्तानपुर के रहने वाले थे।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पत्थर मंडी कबरई जिला महोबा से गिट्टी लादकर ट्रक सुल्तानपुर जा रहा था। देर रात करीब एक बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मटौंध थाना क्षेत्र में खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक का पहिया पंचर हो गया। चालक राकेश कुमार यादव (37) व क्लीनर बृजेश कुमार अनुरागी (27) ट्रक का पहिया बदलने लगे। इसी दौरान वहां से गुजरे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला चालक मौके वाहन लेकर भाग गया।
कुछ देर बाद राहगीरों ने दोनों के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। मटौंध थाना थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर के मुताबिक चालक राकेश अमेठी जिले के कस्थोनी गांव का रहने वाला था। जबकि खलासी बृजेश सुल्तानपुर के सरैंया गांव का बताया गया है।
दोनों सुल्तानपुर के रामापुर निवासी पराग यादव के ट्रक में चालक और खलासी थे। ट्रक मालिक ने मटौंध थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ राकेश कुमार सिंह ने भी ट्रक का पहिया बदलते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर चालक व खलासी की मौत होना बताया गया है।

दर्दनाक सड़क हादसा: बांदा में हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की हुई मौत
Traumatic road accident: In Banda, the driver and the helper who were changing tires on the highway were trampled by an unknown vehicle, both died

चालक व खलासी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन शनिवार को सुबह बांदा आ गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में चालक राकेश कुमार के साले वंशराज यादव ने बताया कि परिवार का पालनहार राकेश ही था।
घर में मात्र एक बीघा खेती है। पत्नी सुनीता यादव के अलावा 15 वर्ष का बेटा शिवम और 11 वर्ष की बेटी रोशनी है। उधर, खलासी बृजेश कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में मां ऊषा और बड़ा भाई मुकेश है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: मुख्तार अंसारी से पत्नी अफशां ने की मुलाकात, सीसीटीवी से हुई निगरानी …

City News Uttar Pradesh

शराब बनी मौत का कारण : ममता का गला घोंट मां ने दुधमुंही बच्ची समेत की खुदकुशी, मासूम बेटी को दूध से चटाई सल्फास

City News Uttar Pradesh

मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

City News Uttar Pradesh

Banda- दो कारों में आमने सामने भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत, छुट्टी पर दोस्त के साथ जा रहे थे गांव

City News Uttar Pradesh

Banda- एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

आर्थिक संकट : प्रशासन नें लगाई गुहार “दे गोवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़