City News Uttar Pradesh
गर्मी में पानी को तरसेंगे गांव : मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !
उत्तर प्रदेश

गर्मी में पानी को तरसेंगे गांव : मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ठंड तो जैसे-तैसे कट गई पर गर्मी में कई गांव पेयजल का संकट झेलेंगे। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 2675 हैंडपंप बंद हैं। इनमें 1961 हैंडपंप फेल हो चुके हैं। इनका रीबोर होना है। इनमें 1511 हैंडपंपों को रीबोर कराया जा सका है, 450 शेष हैं। इनके अलावा 2225 हैंडपंप अन्य खराबियों से बंद पड़े हैं।

गर्मी में पानी को तरसेंगे गांव : मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !
Villages will crave water in summer: 2675 hand pumps in the mandal are bad !

हैंडपंपों की देखरेख की जिम्मेदार ग्राम पंचायतें चुप्पी साधे हैं। अगले माह से गर्मी बढ़ने के साथ ही इन गांवों में पेयजल संकट गहराने के आसार हैं। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में मंडल के चारों जनपदों की ग्राम पंचायतों में स्थाई रूप से खराब पड़े 1961 हैंडपंपों को रिबोर और 16,793 हैंडपंपों की मरम्मत का लक्ष्य दिया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने को सिर्फ एक माह से भी कम दिन शेष हैं।

गर्मी में पानी को तरसेंगे गांव : मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !
Villages will crave water in summer: 2675 hand pumps in the mandal are bad !

अब तक 11 माह में लक्ष्य के सापेक्ष 1511 हैंडपंप ही रिबोर किए गए हैं। 14,568 हैंडपंपों की मरम्मत की गई। उप निदेशक पंचायात दिनेश सिंह ने कहा कि हैंडपंपों के रिबोर व मरम्मत का काम ग्राम पंचायतों के पास है। ग्राम पंचायतें यह कार्य करा रही हैं। लक्ष्य पूरा होने के करीब है। जल्द ही हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर का अभियान चलाया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन पर महकेगी ‘चंदन’ की खुशबू: भाई की कलाई पर बंधेगी ‘संस्कृति की सुगंध’ ?

City News Uttar Pradesh

मिशन 2022 : बांदा पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, बोले 350 से ज्यादा जीतेंगे सीटें …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह को आश्वासन : बांदा को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद

सावधान हो जायें : तनाव को दिमाग में ज्यादा न टिकने दें, वरना बना लेगा स्थायी जगह

दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ करें कठिन कार्य, मिलेगी सफलता : डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़