City News Uttar Pradesh
बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !
उत्तर प्रदेश

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शासन-प्रशासन पूरा जोर लगाए है। लाखों रुपये सफाई के नाम पर खर्च हो रहे हैं। बावजूद इसके मिशन की परिकल्पना साकार होती नहीं दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। कर्मचारी गांव जाते ही नहीं। हालात यह हैं कि चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। और यह कर्मचारी अधिकारियों के यहां अपनी तैनाती कराकर चैन की नींद सो रहे हैं।

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !
Why destroy the Swachh Bharat Mission in Banda? What kindness to the cleaning workers !

उदाहरण स्वरूप विकासखंड बबेरू की 61 ग्राम पंचायतों व 18 राजस्व सहित 79 गांव में कुल 75 कर्मचारियों की तैनाती है। जिसमें 14 महिलाएं हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रतिमाह 25 लाख चार हजार 25 रुपये खर्च इन कर्मचारियों पर खर्च किए जा रहे हैं।

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !
Why destroy the Swachh Bharat Mission in Banda ? What kindness to the cleaning workers !

लेकिन, सफाई के नाम पर देखा जाए तो गांव में जिस तरह से गंदगी का अंबार लगा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सफाई कर्मियों की उपस्थिति कागजों में दर्ज कर ली जाती है। ग्रामीणों की मानें तो सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !
Why destroy the Swachh Bharat Mission in Banda? What kindness to the cleaning workers !

इसी तरह ग्राम पंचायत पंड़री की करीब चार हजार से अधिक की आबादी है। गांव में सफाई कर्मी नहीं आते। ग्रामीणों को गंदगी के बीच से गुजर कर आना जाना पड़ता है,बताते हैँ की जब अधिकारी ही सफाई कर्मचारियों को अपने आवासों पर तैनात किए हैं तो भला कौन सुनेगा?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें महसूस की महिलाओं की समस्या: जारी की गाइड लाइन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया “भारत भाग्य विधाता”

City News Uttar Pradesh

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल

City News Uttar Pradesh

होली के लिए मिली स्पेशल ट्रेन : बुंदेलखंड के लगभग एक दर्जन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

ब्रेकिंग न्यूज़