31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में एक बार फिर से पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जहां एक तरफ पुलिस को पीडि़त की गुहार सुनकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश है, वहीं दूसरी तरफ पीडि़त को ही दुत्कार के भगा दे रही है। थाने की पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। घर के बाहर खड़े होने पर किशोरी के साथ मोहल्ले के युवक ने अश्लील हरकत करने के साथ गाली-गलौज की।

पीडि़त की मां जब तहरीर देने थाने गई तो पुलिस ने आरोपित पर कार्रवाई करने की जगह उल्टा पीडि़त पक्ष को डांट-फाटकार भगा दिया । इससे एक सप्ताह तक पीडि़त न्याय पाने के लिए भटकते रहे। परेशान होकर समाधान दिवस में उन्होंने गुहार लगाई। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है।


थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे एक मोहल्ला निवासी पीडि़ता की मां ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले शनिवार की शाम मेरी पुत्री दरवाजे में बैठी थी। तभी मोहल्ले का युवक मोटरसाइकिल से आकर अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के मना करने पर आरोपित युवक गाली-गलौज कर धमकी देते हुए फरार हो गया।

आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की मांग की थी। जिसमें पुलिस कर्मियों ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह उल्टा उनके साथ डांट फटकार की है। पुलिस ने तहरीर फेंककर भगा दिया। एसडीएम अतर्रा सुरभि शर्मा ने वहां मौजूद एसआइ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले ‘नशे’ से दूर ‘रहेंगे युवा’: तभी बनेगा ‘विकसित’ भारत

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा “पीएम मोदी के कार्य” याद दिलाते है “शिवाजी महाराज” !

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल का निरीक्षण : डीआईजी बोले दो टूक, मुख्तार की सुरक्षा में न हो चूक ! …

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?

बाहुबली मुख़्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की लगातार तलाश जारी, पुलिस ने सरकारी आवास पर भी दी दबिश

आयुक्त और डीएम साहब गजब हो रहा : पुरातत्व संग्रहालय,वाचनालय की सरकारी करोड़ों की भूमि पर माफियाओ का कब्जा और बिक्री ! …

ब्रेकिंग न्यूज़