City News Uttar Pradesh
विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख़्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की लगातार तलाश जारी, पुलिस ने सरकारी आवास पर भी दी दबिश

बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में महानगर पुलिस ने रविवार को दारुलशफा स्थित विधायक निवास में छापा मारा लेकिन वहां ताला लटका मिला। अब्बास की तलाश में पुलिस दिल्ली, गाजीपुर व मऊ में भी दबिश दे रही है। अब्बास के खिलाफ तीन साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है।

बाहुबली मुख़्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की लगातार तलाश जारी, पुलिस ने सरकारी आवास पर भी दी दबिश
Continuous search continues for MLA Abbas Ansari, son of Bahubali Mukhtar, police also raided the government residence

एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी फरार है। इससे पहले लखनऊ की क्राइम ब्रांच टीम ने 25 जुलाई को लखनऊ, दिल्ली, मऊ और गाजीपुर में छापा मारा था। कोर्ट ने अब्बास को 27 जुलाई तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। लगातार दबिश पड़ने के बाद अब्बास अंसारी के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।


रविवार को महानगर प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ दारुलशफा स्थित आवास नंबर 107 पर दोपहर ढाई बजे पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद पुलिस अब्बास के निजी आवास मेट्रो सिटी, डालीबाग में भी गई लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला।

बाहुबली मुख़्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की लगातार तलाश जारी, पुलिस ने सरकारी आवास पर भी दी दबिश
Continuous search continues for MLA Abbas Ansari, son of Bahubali Mukhtar, police also raided the government residence

– 2019 में महानगर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ 2019 में महानगर केतत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्बास ने असलहे का लाइसेंस लिया था जिसका दुरुपयोग करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीद डाले। ये भी आरोप है कि 2012 में हासिल इस लाइसेंस को बिना एनओसी के ही दिल्ली ट्रांसफर करा लिया था।

– मऊ और गाजीपुर जिले में भी दर्ज हैं पांच केस

मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ में 2, मऊ में 4 और गाजीपुर में एक मुकदमा दर्ज है। चुनाव प्रचार के दौरान मऊ पुलिस ने अब्बास के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना, धमकी, वर्ग विशेष के खिलाफ बयान और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया था।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माघ मेला में परिवहन व्यवस्था: चित्रकूट मंडल में निगम नें कर दी बल्ले -बल्ले

चित्रकूट मंडल के नये मंडलायुक्त होंगे बालकृष्ण त्रिपाठी :कुशल प्रशासक के रूप में है पहचान

City News Uttar Pradesh

डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप

City News Uttar Pradesh

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !

City News Uttar Pradesh

मोदी के 11 साल: सरकार नहीं, राष्ट्रनिर्माण की मिशाल, गूंजा आत्मनिर्भर का नारा

City News Uttar Pradesh

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?

ब्रेकिंग न्यूज़