24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !

  • विनोद मिश्रा

मैनपुरी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला हैं। गोमती रीवर फ्रंट योजना में शिवपाल सिंह का सीबीआई जांच के दायरे में आना हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार का संकेत दें रहा हैं। ऐसी स्थिति है कि “बकरे की माँ कब तक खैर मनायेगी” ?

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !
Minister of State for Water Power Ramkesh’s attack: Taunt on Shivpal, how long will the goat’s mother celebrate?

मैनपुरी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिये कस्बों -कस्बों औऱ गांवों गांवों में में प्रचार को सघन गति दें रहें जलशक्ति राज्य मंत्री नें अनौपचारिक मुलाकात में शिवपाल यादव पर भ्रष्टाचार का तंज भरा हमला बोला। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में लखनऊ में गोमती नदी पर रिवर फ्रंट का काम तेजी से प्रारंभ किया गया था।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !
Minister of State for Water Power Ramkesh’s attack: Taunt on Shivpal, how long will the goat’s mother celebrate?

इस कार्य के प्रारंभ होने के दौरान कई बार इसका बजट भी बढ़ाया गया, लेकिन घोटाला इस कदर बढ़ा कि काम पूरा ही नहीं हो सका। करोड़ों रुपए के इस घोटाले में प्रदेश के सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर शिकंजा कस चुकी सीबीआइ के घेरे में तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव से भी पूछताछ की तैयारी हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया कि गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ का तत्कालीन मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ ही पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल के साथ ही शिवपाल सिंह यादव पर भी शिंकजा है। गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में शिवपाल सिंह यादव के साथ ही दो बड़े अफसरों की जांच शुरू हो गई है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !
Minister of State for Water Power Ramkesh’s attack: Taunt on Shivpal, how long will the goat’s mother celebrate?

कई इंजीनियर्स और एलडीए के अधिकारियों के खिलाफ शिवपाल सिंह यादव से रिवर फ्रंट घोटाले में पूछताछ की अनुमति पूर्व में मांगी गई थी,जैसे ही अनुमति मिलेगी, पूछताछ तेजी से शुरू हो जायेगी। राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि इटावा के जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव गोमती रिवर फ्रंट घोटाले के समय प्रदेश के सिंचाई मंत्री थे। सिंचाई विभाग ने ही इस प्रोजेक्ट का अधिकांश काम किया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में हाल बेहाल : एक्टिव केस दो लाख के करीब, 24 घंटे में 129 लोगो की हुई मौत …

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

“अमन” की डूबने से मौत या “हत्या” ! पुलिस के लिए बना “सरदर्द”, क्यों नहीं सीबीआई जांच ? …

City News Uttar Pradesh

आपरेशन लंगड़ा नें ‘खूब’ बटोरी ‘सुर्खियां’ : एसपी पलाश के निर्देशन में ‘पस्त हुये हौसले’

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एक लाख की छूट, पांच वर्ष तक माफ रहेगा रोड टैक्स

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘संजीवनी’: आर्थिक संकट में फंसे परिवारों को मिला ‘मजबूत सहारा’

ब्रेकिंग न्यूज़