23.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो सख्त कार्यवाई !
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो सख्त कार्यवाई !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा सिंह प्रशासनिक सख्तीकरण की पहचान भरे तेवर से होश उड़ा रहीं हैं। इसका नजारा 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक में दिखा। डीएम नें एहसास करा दिया कि गुणवत्ता बिगड़ी तो खैर नहीं। वह कार्यवाई का बुलडोजर चलाने में कोई रियायत नहीं करेंगी।

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो सख्त कार्यवाई !
DM Deepa’s bulldozer will work: Strict action will be taken if there is a shortage in quality!

डीएम नें कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, कार्य पूर्ण करने की तिथि सहित शीघ्र प्रस्तुत करें। निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करानें कहा। हिदायत दी कि गुणवत्ता में कोई कमी मिली तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करेंगी। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता हेतु तकनीकी समिति भी गठित करने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो सख्त कार्यवाई !
DM Deepa’s bulldozer will work: Strict action will be taken if there is a shortage in quality!

जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया कि औगासी पुल के शेष कार्य को पूरा कर एक सप्ताह में चालू करायें। लोक निर्माण के अभियंता को इस पुल के साइट रोड को तत्काल बनाये जाने की हिदायत दी। मर्काघाट सेतु के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। भदावल सेतु के पहुंच मार्ग सहित सभी अवशेष कार्यों में गति लाकर प्रत्येक दशा में फरवरी 23 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। बबेरू राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज के शेष निर्माण सहित पहुंच मार्ग को खण्ड विकास अधिकारी बबेरू द्वारा बनवाये जाने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो सख्त कार्यवाई !
DM Deepa’s bulldozer will work: Strict action will be taken if there is a shortage in quality!

रोडवेज बस स्टैण्ड बबेरू, आईटीआई पैलानी एवं डायट भवन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा हुई। समीक्षा करते हुए डायट भवन एवं आईटीआई पैलानी का निर्माण कार्य को दिसम्बर तक पूर्ण कराने को कहा।भूरागढ़ स्थित शोघयंत्र से काशीराम कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, सर्किट हाउस एवं जिला अस्पताल में जलापूर्ति का एक सप्ताह में ट्रायल कराने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अर्थ एवं संख्याधिकारी सजीव बघेल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

बांदा कांग्रेस की ‘चुनावी’ तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस: गूँजती रही श्रीराम महिमा, शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

City News Uttar Pradesh

बड़ा एक्शन : एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

City News Uttar Pradesh

शराब के नशे में बेटा नें पिता को कुल्हाड़ी से घायल कर किया हत्या : गांव में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़