City News Uttar Pradesh
अवैध नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया सीज, जांच के दौरान 15 मरीज मिले भर्ती
उत्तर प्रदेश

अवैध नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया सीज, जांच के दौरान 15 मरीज मिले भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झोलाछाप द्वारा संचालित अवैध नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बबेरू के औगासी रोड पर चल रहे नर्सिंग होम की जांच की तो वहां करीब 15 मरीज भर्ती मिले। पूछताछ में पता चला कि कोई गंगासागर नामक व्यक्ति इलाज करता है। बबेरू चिकित्सकाधीक्षक ऋषिकेश पटेल ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन अवैध नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा था, जिसे सीज किया गया है।

अवैध नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया सीज, जांच के दौरान 15 मरीज मिले भर्ती
Health department team seized illegal nursing home, 15 patients were admitted during investigation

– राज्य महिला आयोग से की थी शिकायत

ग्राम समगरा निवासी राममिलन की 25 वर्षीय पत्नी सावित्री चार माह की गर्भवती थी। पेट में दर्द होने पर बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थित एकता नर्सिंग होम में दिखाने गई थी। मौजूद कथित चिकित्सक बताने वाले गंगासागर ने इलाज किया और इंजेक्शन लगाया था। जिससे बेहोश हो गई थी और भ्रूण गिर गया था। बाद में सावित्री को बांदा में भर्ती कराया गया। राममिलन ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों सहित राज्य महिला आयोग को पत्र भेज की थी।


राज्य महिला आयोग के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कौशिक, सीएचसी बबेरू अधीक्षक ऋषिकेश सिंह पटेल व जिला मुख्यालय के लिपिक अशोक वर्मा व वरुण के साथ जांच की गई। नर्सिंग होम का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और मौके पर कोई चिकित्सक भी नहीं मिला। पता चला कि झोलाछाप लंबे समय से नर्सिंग होम चला रहा था, जिसे सीज कर दिया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति का खेल : अखिलेश के बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर ने X पर नाम बदला, लिखा-सर्वेंट ब्रजेश पाठक

City News Uttar Pradesh

बांदा में चुनाव ड्यूटी के लिए आया होमगार्ड पैरालाइज का शिकार, अस्पताल में हुआ भर्ती

City News Uttar Pradesh

Banda : गिरवां में दुकानों में अग्नि कांड, 20 लाख का नुकसान ! …

सांसद पुष्पेन्द्र से तिंदवारी विधानसभा निराश ? “हुजूर आते- आते बहुत देर कर दी” ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाईवे पर ट्रक ने अधिवक्ता को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, हादसे में बहनोई घायल

City News Uttar Pradesh

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़