City News Uttar Pradesh
राजनीति : अखिलेश के बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर ने X पर नाम बदला, लिखा-सर्वेंट ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति का खेल : अखिलेश के बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर ने X पर नाम बदला, लिखा-सर्वेंट ब्रजेश पाठक

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों “सर्वेंट” शब्द पर घमासान छिड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तरफ से “सर्वेंट” डिप्टी सीएम बताए जाने पर ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायो बदल लिया है। खुद को सर्वेंट बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर अपने नाम के आगे “सर्वेंट” लगा लिया है। इससे पहले ब्रजेश पाठक के बायो में डिप्टी सीएम लिखा था।

राजनीति : अखिलेश के बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर ने X पर नाम बदला, लिखा-सर्वेंट ब्रजेश पाठक
Game of politics: After Akhilesh’s statement, Health Minister changed the name on X, wrote – Servant Brajesh Pathak

बता दें कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सर्वेंट बता दिया। अखिलेश यादव के तंज पर उपमुख्यमंत्री पाठक ने वीडियो जारी कर पलटवार किया. उन्होंने ‘सर्वेंट डिप्टी सीएम’ बुलाने पर अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया। आगे उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा करता हूं और अखिलेश यादव राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे हैं और पिता मुलायम सिंह यादव भी मुख्यमंत्री थे। जहां तक मेरा प्रश्न है तो मैं जनता का सेवक हूं और जनता की नौकरी करता हूं।

राजनीति : अखिलेश के बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर ने X पर नाम बदला, लिखा-सर्वेंट ब्रजेश पाठक
Game of politics: After Akhilesh’s statement, Health Minister changed the name on X, wrote – Servant Brajesh Pathak

– अखिलेश यादव से शुरू हुआ था विवाद

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजघरानों से आते हैं। इसलिए राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। मैं आभार व्यक्त करता हूं कि अखिलेश ने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम माना है। बहुत-बहुत धन्यवाद। अखिलेश यादव से विवाद के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया।ट्विटर पर बायो बदलकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विवाद का पटाक्षेप करने की कोशिश की है। लेकिन “राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सर्वेंट शब्द के बहाने राजनीति” की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बुंदेलखंड एक्सप्रेस का रूट हो गया परिवर्तित

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा “गांव-गांव” पहुंच रही विकास की अलख: जनसंपर्क अभियान बना चर्चा का विषय

Banda : लाखों का गबन: बीज भंडार प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव का पढ़ाया पाठ …

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम

शंकर सरोवर सफाई अभियान प्रेणना संकल्प कें साथ समाप्त: अशोक त्रिपाठी सराहे गये

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़