27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
लात मारकर निकालो तब तक 'भाजपा' में हूँ : गंगाचरण राजपूत की पोस्ट से सियासी भूचाल !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

लात मारकर निकालो तब तक ‘भाजपा’ में हूँ : गंगाचरण राजपूत की ‘पोस्ट’ से सियासी भूचाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। बुंदेलखंड की सियासत में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की एक सोशल मीडिया “पोस्ट ने भूचाल” ला दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए साफ कर दिया कि अब वे बुंदेलखंड की आवाज बनकर ‘मरते दम तक’ बोलेंगे।

लात मारकर निकालो तब तक 'भाजपा' में हूँ : गंगाचरण राजपूत की पोस्ट से सियासी भूचाल !पोस्ट वायरल होते ही पार्टी के अंदरखाने से लेकर विपक्ष तक में हलचल तेज हो गई है। गंगाचरण राजपूत ने लिखा “मैं शपथ लेता हूं कि भाजपा नहीं छोड़ूंगा,जब तक आप लात मारकर नहीं निकालेंगे। लेकिन अब बुंदेलखंड की जनता के लिए बोलूंगा और मरते दम तक बोलता रहूंगा।

लात मारकर निकालो तब तक 'भाजपा' में हूँ : गंगाचरण राजपूत की पोस्ट से सियासी भूचाल !इसी पोस्ट में उन्होंने जल संकट, अंधाधुंध जंगलों की कटाई और ‘हर घर नल योजना’ में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। सबसे बड़ा सियासी पंच लाइन रही “यदि जनता की समस्याएं उठाना बगावत है, तो मैं इसके लिए तैयार हूं।” सियासी जानकार इसे महज संयोग नहीं मान रहे। गंगाचरण की पोस्ट वायरल होने से कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत ‘हर घर नल योजना’ में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जल शक्ति मंत्री का काफिला रोक चुके हैं।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगेपिता पोस्ट से वार कर रहे हैं, बेटा सड़क पर मोर्चा खोल चुका है। बुंदेलखंड में भाजपा के ही दो बड़े चेहरों का सरकार के खिलाफ मुखर होना पार्टी के लिए नई चुनौती बन गया है। चर्चा महोबा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया सभा को लेकर भी है।

लात मारकर निकालो तब तक 'भाजपा' में हूँ : गंगाचरण राजपूत की पोस्ट से सियासी भूचाल !मंच पर गंगाचरण राजपूत मौजूद थे, लेकिन विधायक बेटे ब्रजभूषण सिंह की कुर्सी खाली रही। एक परिवार, दो सियासी संकेत इस ‘हाजिरी-गैरहाजिरी’ के मायने तलाशे जा रहे हैं। गंगाचरण राजपूत बुंदेलखंड और लोधी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। उनकी पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में सवाल उठ रहा है कि क्या यह नाराजगी का इजहार है या 2027 से पहले बुंदेलखंड की सियासत में नई लाइन खींचने की तैयारी? फिलहाल इतना तय है कि ‘लात मारकर निकालो’ वाली पोस्ट ने भाजपा के अंदर ‘डैमेज कंट्रोल’ की कवायद तेज कर दी है। बुंदेलखंड में पानी के साथ अब सियासी पारा भी चढ़ गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !

City News Uttar Pradesh

बांदा बन गया ‘तंदूर’: आसमान से बरस रही आग, तड़प रही ज़िंदगी !

चित्रकूट: बीआरसी पहाड़ी में “श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय” बना परिचारक ! शिक्षकों में आक्रोश

City News Uttar Pradesh

Banda- कार्यशाला: केंचुआ खाद उत्पादन किसानों के लिये मुफीद।

City News Uttar Pradesh

यूपी : भाजपा विधायक दल की 24 मार्च को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़