26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: बीआरसी पहाड़ी में "श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय" बना परिचारक ! शिक्षकों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: बीआरसी पहाड़ी में “श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय” बना परिचारक ! शिक्षकों में आक्रोश

 

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। बेसिक शिक्षा विभाग के बीआरसी पहाड़ी कार्यालय में पिछले 22 वर्षों से कार्यरत परिचारक राजेंद्र प्रसाद इन दिनों विवादों के केंद्र में है। आरोप है कि वह विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर न केवल शिक्षकों का शोषण कर रहा है, बल्कि अवैध वसूली के जरिए अपनी मनमानी का साम्राज्य चला रहा है! शिक्षकों ने उसकी गतिविधियों पर कड़ा सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

चित्रकूट: बीआरसी पहाड़ी में "श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय" बना परिचारक ! शिक्षकों में आक्रोश

राजेंद्र प्रसाद पर कथित तौर पर आरोप है कि वह विद्यालयों की चेकिंग अपनी सुविधा और स्वार्थ के अनुसार करवाता है! उसकी योजनाओं में सहयोग न करने वाले शिक्षकों को झूठे आरोपों में फंसाने और उनका मानसिक उत्पीड़न कराने की शिकायतें सामने आई हैं ! पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि वे लगातार उसकी मनमानी का शिकार हो रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि राजेंद्र प्रसाद विभागीय अधिकारियों की मदद से अवैध वसूली करता है! विद्यालयों में निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों के नाम पर शिक्षकों से धन उगाही की जाती है! इस वसूली से परेशान कई शिक्षकों ने इसे “शैक्षिक माफिया” जैसा तंत्र करार दिया है !

चित्रकूट: बीआरसी पहाड़ी में "श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय" बना परिचारक ! शिक्षकों में आक्रोश

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि वह अधिकारियों का “विश्वस्त व्यक्ति” बन गया है और उनके लिए कथित रूप से अवैध कमाई का जरिया है। राजेंद्र प्रसाद पिछले 22 वर्षों से बीआरसी पहाड़ी कार्यालय में तैनात है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, किसी भी कर्मचारी को एक स्थान पर इतने लंबे समय तक तैनात नहीं रखा जा सकता। इस पर भी विभाग की उदासीनता और मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।

चित्रकूट: बीआरसी पहाड़ी में "श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय" बना परिचारक ! शिक्षकों में आक्रोश

इस पूरे मामले ने बेसिक शिक्षकों में आक्रोश फैला दिया है। कई शिक्षक संगठन इस मामले को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च अधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायत दर्ज करवाएंगे। जब इस मामले पर अधिकारियों से प्रतिक्रिया ली गई, तो अधिकांश ने चुप्पी साध ली। हालांकि, कुछ ने यह आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण: अधिकारियों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

घर में हो रही थी गांजे की खेती: फिर पहुंची “पुलिस” और हो गया “खेल”

City News Uttar Pradesh

मरौली का लाल सोना धरती को रक्त से करेगा क्या लाल ? थानेदार अर्जुन एहतियातन हैं होशियार !

City News Uttar Pradesh

पेंशन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

दबंगों ने दारोगा पर कर दिया हमला: जान बचाकर भागी वन विभाग की टीम

City News Uttar Pradesh

मंदाकिनी तट पर लगा ऐतिहासिक गधा बाजार : फिल्मी स्तरों के नाम पर हो रही बिक्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़