
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने शहर के तीन प्रमुख वार्डों में नवनिर्मित आरसीसी सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया। लोकार्पण का कार्यक्रम वार्ड नं0 6 जरैली कोठी, वार्ड नं0 7 मुक्तिधाम क्योटरा गायत्री मंदिर और वार्ड नं0 14 स्वराज कॉलोनी में हुआ।

इस मौके पर आयोजित समारोह में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण नगर के विकास को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए मालती गुप्ता ने कहा, बांदा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पालिका पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इन सड़कों का निर्माण नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हों और इसके लिए लगातार काम जारी रहेगा।

प्रतिनिधि अंकित बासू ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यह शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर सभासद कैलाश, राममिलन वर्मा, और इंदु वार्ड वासी सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
