29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : 640 बोरी सीमेंट समेत ट्रक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा : 640 बोरी सीमेंट समेत ट्रक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सीमेंट बोरी से भरे ट्रक चोरी की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक चित्रकूट और दूसरा कन्नौज जिले का है। पुलिस ने 542 बोरी सीमेंट और ट्रक बरामद कर लिया है। झांसी के करगुवां (एरच) निवासी सीमेंट व्यवसायी नीरज यादव ने बताया कि 19 अगस्त को बड़ागांव से ट्रक में 640 बोरी सीमेंट लादकर कमासिन (बांदा) के लिए रवाना किया था, लेकिन ट्रक गुरेह गांव के पास लापता हो गया। कमासिन नहीं पहुंचा।


आरोप लगाया था कि चालक विनोद यादव (परसादी पुरवा, इंदरगढ़, कन्नौज) ट्रक कहीं और ले गया। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद ली और मंगलवार की देर शाम चित्रकूट जिले के खंडेहा गांव में स्थित ट्रेडर्स में दबिश देकर चोरी का ट्रक तथा 542 बोरी सीमेंट बरामद कर ली। चालक विनोद यादव सहित चित्रकूट के सुजानगंज (रैपुरा) गांव निवासी छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है।


कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के साथ साजिश रचने वाला तीसरा आरोपी गुरेह गांव का है। यहां ट्रक आने के बाद चोरी की सीमेंट बेचने की पूरी साजिश रची गई। तीसरे आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : शबरी जल प्रपात में सेल्फी ले रहे चार दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक सुरक्षित …

देवेत्थान से गूंजेंगी शहनाई: बांदा में हाेंगी 500 शादियां

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : सामूहिक हत्याकांड का सजायाफ्ता कड़ी सुरक्षा में भेजा गया वाराणसी सेंट्रल जेल …

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास कार्यों की “ज़मीनी पड़ताल”: बोले- काम में लापरवाही नहीं बर्दाश्त

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें जन चौपालों की मचाई धूम : विकास की मथी मथानी

ब्रेकिंग न्यूज़