27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क
उत्तर प्रदेश

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण की हकीकत लोकार्पण के पांच दिन बाद ही सामने आ गई। बुधवार को तेज बारिश के बाद जालौन-छिरिया सलेमपुर के पास मिट्टी कटान से एक्सप्रेसवे की एक लेन का एक हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही कई जगह कट प्वाइंट पर पानी के तेज बहाव में एक्सप्रेसवे धंसा हुआ पाया गया। हालांकि निर्माणी संस्था यूपीडा ने जानकारी होते ही एक्सप्रेसवे के सुधार का काम शुरू करा दिया है।

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क
The Bundelkhand Expressway could not stand in front of the heavy rain, the road of the expressway collapsed on the fifth day of the inauguration

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण सबसे तेज गति से कराया गया है। बीती 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालौन कैथरी टोल प्लाजा के पास आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। यह एक्सप्रेस वे चित्रकूट से शुरू होकर इटावा में दिल्ली हाईवे से जोड़ा गया है। 296 किलोमीटर के लंबे इस एक्सप्रेस वे को महज 28 माह में बनाने का दावा किया है।

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क
The Bundelkhand Expressway could not stand in front of the heavy rain, the road of the expressway collapsed on the fifth day of the inauguration

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ होने के बाद वाहनों की आवाजाही भी तेज हो गई है। हालांकि अभी एक्सप्रेसवे निर्माण में काफी काम बाकी हैं। बीते दिवस 20 जुलाई को हुई तेज बारिश में लोकार्पण के पांचवें दिन ही एक्सप्रेसवे जगह जगह धंस गया।

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क
The Bundelkhand Expressway could not stand in front of the heavy rain, the road of the expressway collapsed on the fifth day of the inauguration

देर रात तेज बारिश होने के बाद जालौन- छिरिया के समीप 11 किलाेमीटर एक्सप्रेसवे का काफी हिस्सा धंसा पाया गया। चित्रकूट की ओर खनुआ गांव के कई स्थानों पर बारिश के कारण मिट्टी की कटान होने से एक्सप्रेसवे धंस गया है। यूपीडा के अधिशाषी अभियंता चंद्र भूषण ने बताया कि बारिश में पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी कटान की समस्या आई है। टीम को भेजकर एक्सप्रेसवे के धंसे हिस्से को दुरुस्त कराया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम की अपील, लाकडाउन खत्म होने के बाद जरूरी हो तो तभी घर से निकलें बाहर …

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

विधायक प्रकाश रिटेलर संघ की गोष्ठी में बोले: सरकार व्यापारियों, किसानों की चिंतक

City News Uttar Pradesh

भाजपा का युवा सम्मेलन : विधायक प्रकाश के भाषण में गूंजा मोदी-मोदी

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़