25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार: मुख्य मंत्री से करेंगे बात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें फतेहपुर में अपने और साथियों के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दायर कराने वालों पर साजिश का आरोप लगाते हुये तीखा हमला किया है। आरोपियों पर गंभीर आपराधिक वारदातों में संलिप्तता की बात कही है। गैर कानूनी ढंग से अरबों रुपयों की अकूत संपत्ति एकत्र करने का आरोप लगाते हुये ईडी से जांच कराये जानें हेतु मुख्य मंत्री से मिलने की बात कही है। इस संदर्भ में पूर्व विधायक नें बताया कि वह सारे प्रामाणिक अभिलेखों के साथ मुख्य मंत्री से मिलकर जांच की मांग करेंगे। और अपने निर्दोष होने का सबूत भी देंगे।


पूर्व विधायक दल जीत सिंह नें आरोप लगाया है कि बालू कारोबार में उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना और अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू पार्टनर बनें थे। तीन खदानें थीं उनमें संयोगवश घाटा लगने से नुकसान हुआ। ठगी का आरोप लगाने वाले व्यवसाय में जब घाटा खा गये तो मेरे और अन्य के विरुद्ध साजिशन फतेहपुर में ठगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
पूर्व विधायक नें आरोपों के क्रम में बताया कि खागा नई बाजार निवासी उदय प्रताप सिंह जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रहें है। अपने कार्यकाल में इन्होंने एक अरब से अधिक का बैंक घोटाला कर अपने रिश्तेदार जयकरण सिंह कैशियर को फंसा दिया। इस सदमे में जयकरण सिंह नें आत्महत्या कर ली।

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार :मुख्य मंत्री से करेंगे बात
Former MLA Daljit made a sharp attack on the conspirators: Will talk to the Chief Minister

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें इसी प्रकार अभय प्रताप सिंह जो वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष है उन पर भी आर्थिक अपराध के संगीन आरोप लगाये हैं। कहा हैं कि इन्होंने बौध्ध धर्म अपना कर शिक्षा के क्षेत्र में माफिया बन गया। कई विद्यालय खोले। एक ही बिल्डिंग में शासन से तय मानकों को दरकिनार कर कई विषयों की मान्यता हासिल की गई। अकूत धन कमाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन पत्र में हिंदू धर्म दर्शाया हैं, जो एक अति गंभीर मामला एंव जांच का विषय है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में पिछली बार की तहबाजारी से लगभग आधी रकम पर ठेका देकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई गई है। वहां सारे कामों में पचास प्रतिशत की कमीशन बाजी है। इनके द्वारा तमाम तालाबों की भीटों की प्लाटिंग कर के बेंच दी गई। राजस्व को क्षति पहुंचाई।

पूर्व विधायक नें कहा कि एक माध्यम वर्गीय व्यक्ति अरबों का मालिक किस आय के स्रोत से बन गया यह सीबीसीआईडी की जांच का विषय है। पूर्व विधायक नें यह भी आरोप लगाया कि मुझपर ठगी का झूठा मुकदमा कायम कराने वालों के चरित्र से पूरा जिला पर्चित है। साथ ही अपने आर्थिक लाभ के लिये यह राजनीतिक पाला बदल करते रहतें हैं।

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार :मुख्य मंत्री से करेंगे बात
Former MLA Daljit made a sharp attack on the conspirators: Will talk to the Chief Minister

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा कि मेरी स्वच्छ राजनीतिक एंव धार्मिक छवि को नष्ट करने के लिये आरोपी साजिश कर रहें हैं। यह एक गंभीर प्रकरण हैं। पूर्व विधायक नें यह भी कहा हैं कि बालू ठेके में मैंने इस प्रकरण पर उदय प्रताप सिंह से फोन पर कहा भी था कि तुम फतेहपुर के दस प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सामने वहां के ताम्बेस्वर हनुमान मंदिर में कसम खालों कि तुमने पार्टनर बनने के लिये मुझसे बात नहीं की। और व्यवसाय में घाटा हो जानें पर मुझपर झूठा आरोप नहीं लगा रहे हो तो मैं रुपये वापस कर दूंगा पर उसने मेरे इस प्रस्ताव से कन्नी काट ली।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार: गड्ढों में ‘दफन’ हुआ विकास, सड़क बनी ‘सरकारी लूट’ की निशानी?

City News Uttar Pradesh Desk

बारिश के चलते दलित बस्ती में दल दल एवं सड़ांध : अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी न होने पर नेतृत्व नाराज: अब नहीं होगी देरी

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खाईं में पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह ने फिर जताई नौकरी की इच्छा: योगी सरकार का इनकार !

बांदा नगर पालिका में नकाररापन और भ्रष्टचार : क्या कर रहे जिम्मेदार ! …

ब्रेकिंग न्यूज़