- विनोद मिश्रा
महोबा। रात में सोते समय एक किशोरी को घर से दो युवक अगवा करके खंडहर में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह परिजन पुत्री की तलाश में पहुंचे तो खंडहर में अचेत अवस्था में पड़ा पाया। एक आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी हवाई फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी छत पर सो रही थी। देर रात दो युवक बगल के मकान से चढ़कर छत पर पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर अगवा कर ले गए। सुबह पांच बजे जब परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए खंडहरनुमा मकान में पहुंचे। जहां बाहर खड़े एक युवक ने तमंचा दिखकर अंदर जाने से रोका। आशंका होने पर जब परिजनों और ग्रामीणों ने खंडहर के अंदर जाकर देखा तो किशोरी को बंधक बनाकर अचेत अवस्था में पड़ा पाया।

इस दौरान आरोपी भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा-पीटा। उसके शरीर पर जख्मों के निशान भी मिले। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने मौके पर पहुंच जांच की। पीड़िता व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवसिंह और सोनू राजपूत के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
