City News Uttar Pradesh
बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट: प्रताड़ना से परेशान होकर वृद्धा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट: प्रताड़ना से परेशान होकर वृद्धा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति की प्रताड़ना से परेशान 68 वर्षीय वृद्धा ने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी सतरूपा उर्फ सत्यवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लगभग 50 साल पहले उसकी शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी फूलचंद त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के 50 साल बीत जाने के बाद भी पति की आदतें नहीं सुधरी।

बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट:  प्रताड़ना से परेशान होकर वृद्धा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Husband beating her even in old age: Troubled by harassment, old woman filed a report

पांच बेटियां व तीन बेटे हो जाने के बावजूद पति उसके साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं पति ने तीनों बेटों को अपने पक्ष में करके आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिला रहे है। बताया कि आंखों में मोतियाबिंद का इलाज कराने के लिए एक साल पहले उन्होंने पति से रुपये मांगे तो उसे घर से निकाल दिया गया। जिससे वह अपने मायके मसुरी में रहकर भरण-पोषण कर रही है। पति सेवानिवृत्त अध्यापक हैं।

बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट:  प्रताड़ना से परेशान होकर वृद्धा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Husband beating her even in old age: Troubled by harassment, old woman filed a report

पेंशन सहित आदि जगहों से भरपूर रुपये मिलने के बावजूद उसे एक रुपये भी नहीं दिया जाता है। कहा कि नजदीकी बिसंडा थाने में पति के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बावजूद आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसके पति के हौसले बुलंद हैं। एसपी के आदेश पर बिसंडा थाने में आरोपी पति फूलचंद त्रिपाठी के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित मारपीट करने की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंस्पेक्टर बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई पवन पांडेय को सौंपी गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

News : डकैती करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में घायल हुए दो बदमाश…

ऐतिहासिक कालिंजर ने ‘ओढ़ी’ उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से ‘जीवंत’ हुआ किला

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : तुलसी जयंती पर जन्म स्थली राजापुर आ सकते हैं सीएम याेगी, वाल्मीकि आश्रम के महंत ने दी जानकारी …

City News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापक का “गुस्सा” फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़