24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के बबेरू नगर में प्रशासनिक बुलडोजर की धमक ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। ब्राह्मण परिवार के घर पर बुलडोजर चलवाए जाने की घटना के बाद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मोर्चा संभालते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और एसडीएम बबेरू को खुली चुनौती दी है। उन्होंने बबेरू पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय की गारंटी दी।

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

विधायक ने तीखी चेतावनी देते हुए कहा, किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह अफसर हो या सत्ताधारी पदाधिकारी। ब्राह्मण परिवार के साथ हुआ यह अमानुषिक घोर अन्याय सहा नहीं जाएगा। बबेरू नगर के निवासी संजय पांडेय के मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवाया गया है।

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

विधायक प्रकाश ने मौके पर पहुंचते ही पीड़ित पक्ष की बात सुनी। तत्काल एसडीएम रजत वर्मा को फोन कर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मनमानी और अन्यायपूर्ण है। यदि किसी के कहने पर प्रशासन गरीबों और सामान्य नागरिकों पर बुलडोजर चलवाएगा तो इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

विधायक ने साफ कहा ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय हुआ है। संजय पांडे जैसे शरीफ नागरिक को इस तरह से बेघर करना बेहद निंदनीय है। प्रशासनिक अफसरों ने कानून की सीमाएं लांघी हैं। मैं इस मामले को विधानसभा तक उठाऊंगा।

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक की उपस्थिति से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की बल्कि न्याय बनाम अन्याय की लड़ाई है।

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

पीड़ित संजय पांडेय का कहना है कि उनके परिवार का 60 वर्षों से उक्त जमीन पर कब्जा है। सहकारी समिति द्वारा पहले भी इस जमीन पर विवाद हुआ था, जिसे बांदा सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन ने 7 वर्ष पूर्व खारिज कर दिया था। कोर्ट द्वारा भूमि की नाप भी कराई गई थी, जिसमें कब्जा सही पाया गया। आरोपित किया की सुनील पटेल मकान में हिस्सेदारी चाहते थे। एसडीएम द्वारा बुलडोजर चलवाकर न्याय प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन कराया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेल दिवस : बांदा से जुड़ी हैं जादूगर “मेजर ध्यान चंद” की यादें

City News Uttar Pradesh

बांदा : गायों को दफनाने के मामले में एसडीएम भी निलंबित

City News Uttar Pradesh

खुफिया ऑपरेशन: तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, उड़ीसा से दबोचा गया गैंगस्टर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह का आदेश पुराण नहीं बन पाया सत्य कथा !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मुख्तार की मौत पर सवाल उठने वालों को लिया आड़े हाथ

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमाल की कवायद,संगठन हो रहा मजबूत..

ब्रेकिंग न्यूज़