26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वरिष्ठ पत्रकार कामता वर्मा की हत्या : हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग
उत्तर प्रदेश

लापता वृद्ध किसान का खेत में पड़ा मिला शव, परिजन बेहाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत देखने गया किसान जिन्दा अपने घर वापस नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार की देर शाम गांव स्थित एक खेत में किसान का शव पड़ा मिला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लापता वृद्ध किसान का खेत में पड़ा मिला शव, परिजन बेहाल
Missing old farmer’s dead body found in the field, family is helpless

– 16 तारीख को खेत देखने के लिए गया था किसान

मिली जानकारी के मुताबिक कमासिन थाने के खटान गांव निवासी मोतीलाल (87) बीती 16 मार्च की सुबह अपने घर से खेत देखने के लिए निकला था। तब से वह घर वापस नहीं लौटा। किसान जब अपने घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। अपने खेतों पर जाकर देखा लेकिन मोतीलाल कहीं नहीं मिला। रविवार की शाम को कल्लूपुर इलाके में स्थित खेत में वृद्ध का शव पड़ा होने की जानकारी परिजनों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र राममनोज का कहना है कि संभव है कि चक्कर आने से गिर जाने पर उसके पिता की मौत हो गई। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वृद्ध की मौत को लेकर किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बलिया : दो कर्मियों के निलंबन के बाद आठ पर लटकी तलवार, जेल कर्मचारियों में मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें खिलाया कमल: जन मन को किया सम्मोहित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल का अपराधियों पर तगड़ा प्रहार: ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से तहस-नहस होगा अपराधी साम्राज्य !

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले …

ब्रेकिंग न्यूज़