- विनोद मिश्रा
बांदा। साली को साथ घुमाने से नाराज ससुर ने दामाद की शिकायत पुलिस से कर दी, जिससे दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दामाद का शांतिभंग में चालान कर दिया। अस्पताल में मेडिकल के समय पत्नी व साली में जमकर नोकझोंक हुई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का नजदीक के दूसरे गांव में रहने वाले बहनोई के साथ घूमना-फिरना बुधवार को तूल पकड़ गया। आरोपित दामाद के ससुर ने उसकी शिकायत कोतवाली में कर दी। दामाद को जब इस बात की जानकारी हुई तो ससुर व दामाद के बीच मारपीट हो गई।

ससुर ने पुलिस को बताया कि दामाद ने अपने घर के लोगों के साथ आकर उनसे व अपनी पत्नी से मारपीट की है। पुलिस ने आरोपित दामाद को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस उसका जब जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची तो साली व उसकी बड़ी बहन में तकरार शुरू हो गई। बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि जब पिता ने छोटी बहन की शादी करने की बात की तो उसने इन्कार कर दिया था। अब वह उसका घर बर्बाद कर रही है। दिन-दिन भर उसके पति के साथ घूमती है।

इसमें युवती का कहना था कि वह नौकरी की तलाश करने के लिए बहनोई के साथ जाती है। उसका भी साली-जीजा का रिश्ता है। दोनों बहनों के बीच नोकझोंक ज्यादा बढऩे पर लोगों की भीड़ लग गई। युवती फूट-फूटकर रोने लगी। कोतवाली निरीक्षक वीके ङ्क्षसह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह शहर में ड्यूटी के लिए आए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
