– लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्त न होने पर आयुक्त ने जताई नाराजगी
– कर एवं करेत्तर की बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को फटकारा
- विनोद मिश्रा
बांदा। आबकारी विभाग में लक्ष्य से कम राजस्व प्राप्त होने पर आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मण्डल के सभी आबकारी अधिकारियों को चेतावनी जारी किये जाने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की कैंप कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने परिवहन विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व की प्राप्ति होने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिये कि जिन जनपदों में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के पद रिक्त हैं, उन पदों को भरने के लिए शासन को पत्र लिखवाया जाए।

आयुक्त ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डल के सभी जिलों में अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इसी के साथ जो लाइसेन्स धारी शराब विक्रेता हैं उन्हें भी यह स्पष्ट कर दिया जाए कि वे पेटी दुकानदार के रूप में अलग से शराब की ब्रिकी नही करेंगे। आयुक्त ने अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विभिन्न राजस्व प्राप्तियों की साप्ताहिक समीक्षा करें तथा वसूली पर व्यक्तिगत ध्यान दें। व्यापार कर की समीक्षा में पाया गया कि जनपद महोबा तथा चित्रकूट में लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व प्राप्तियां हुई हैं।

आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त व्यापार कर को निर्देश दिये कि महोबा तथा चित्रकूट में व्यापार कर में राजस्व प्राप्तियां बढाने के लिए प्रभावी प्रयास किये जायें। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा में पाया गया कि बांदा में लक्ष्य की पूर्ति हुई है तथा चित्रकूट, महोबा तथा हमीरपुर में लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व प्राप्त हुआ है। आयुक्त ने निर्देश दिये कि जनपद चित्रकूट, महोबा तथा हमीरपुर के उप निबन्धकों को चेतावनी जारी की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि स्टाम्प वादों के निस्तारण में तेजी लायी जाए। खनन विभाग से प्राप्त राजस्व की समीक्षा में पाया गया कि मण्डल के सभी जनपदों में लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व प्राप्तियां हुई हैं।

आयुक्त ने अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष खनन से राजस्व प्राप्तियों सुनिश्चित की जायें। उन्होंने खनन अधिकारियों को निर्देश दिये कि अब तक जो पट्टे हुए हैं उसकी सूची संयुक्त आयुक्त व्यापार कर को उपलब्ध करा दी जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि पुराने राजस्व वादों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जाए तथा अनावश्यक रूप से वाद लम्बे समय तक लम्बित नही रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि आवंटन, आवास स्थल आवंटन, कुम्हारी कला हेतु पट्टे तथा मत्स्य पालन के पट्टों का लक्ष्य समय से पूरा किया जाए।

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए तथा जो लेखपाल अनुपस्थित पाये जायें उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। मुख्य देयों की वसूली की समीक्षा में पाया गया कि चित्रकूट तथा बांदा की स्थिति खराब है। आयुक्त ने अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सितम्बर तक मुख्य देयों में शत्-प्रतिशत् वसूली सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, चित्रकूट जीपी सिंह, महोबा आरएस वर्मा, हमीरपुर विनय प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त व्यापार कर तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
