City News Uttar Pradesh
Other

यूपी : पीएम मोदी के सपनों पर पलीता लगा रहे हैं अधिकारी, उद्घाटन से पहले ही खंडहर हुए करोड़ों की लागत से बने मकान …

 

आगरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि साल 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत हो. लेकिन, आगरा में पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के सपनों को पलीता लगाया जा रहा है. भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की सीमेंट और बालू से शहरी गरीबों के लिए नरायच में बनाए गए 3640 मकान गृह प्रवेश से पहले ही खंडहर हो गए है.

– कॉलम और स्लैब में दरारें आ गई हैं
127 करोड़ रुपए की लागत से BPSU (बेसिक सर्विसेज फॉर अर्बन पुअर) योजना के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने नरायच में 3640 मकान और शास्त्रीपुरम में 1360 मकानों का निर्माण कराया. लेकिन, नरायच में उद्घाटन से पहले ही बिल्डिंग ऐसी नजर आने लगी है जैसे सैकड़ों साल पुरानी हो. हर मंजिल के बीम, कॉलम और स्लैब में दरारें आ गई हैं. साथ ही गुणवत्ता इतनी खराब है कि जहां हाथ रख दो, वहीं से सीमेंट उखड़ने लगता है.


– बर्बाद किया जा रहा है जनता का पैसा
हौरान करने वाली बात ये है कि जिन बिल्डिंगों में भ्रष्टाचार का सीमेंट लगाया है, उसकी जांच के नाम पर भी जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है. आगरा विकास प्राधिकरण ने मकानों के टूटने पर आईआईटी रुड़की से स्ट्रक्चरल (ढांचे की) जांच कराने के लिए 67.50 लाख रुपए भी जारी कर दिए हैं.


– हो सकता है हादसा
डूडा की 127 करोड़ रुपए की योजना में आवास बनाने की जिम्मेदारी आगरा विकास प्राधिकरण को सौंपी गई. लेकिन, एडीए के इंजीनियरों ने नरायच और शास्त्रीपुरम में जो आवास बनाए वो आवंटन और गृह प्रवेश से पहले ही खंडहर हो गए. बीम में दरारों के कारण ये आवास कभी भी गिर सकते हैं.


– लापरवाह हैं जिम्मेदार
गरीबों के लिए बनाए बेसिक सर्विसेज फॉर अर्बन पुअर (बीएसयूपी) योजना में हुई कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार बताता है कि किस तरह करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के बावजूद जिम्मेदार पूरी तरह लापरवाह और बेखौफ हैं. छत टपक रही है, हाथ लगाते ही प्लास्टर झड़ रहा है, पीली ईंटों से बने आवासों में प्लास्टर टूटकर गिर रहा है. जल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है और टॉयलेट चोक है. सीवर लाइन बिछाई नहीं गई. बिजली के स्विच आवासों में नहीं लगाए गए. बिजली का कनेक्शन न होने से ब्लॉक में अंधेरा है.


– गरीबों के हक पर डाका
पूरे मामले को लेकर हाल ही में चार्ज लेने वाले कमिश्नर आगरा अमित गुप्ता जो आगरा विकास प्राधिकरण के चेयरमैन भी हैं उनसे बात की गई तो उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बता कही. वहीं, स्थानीय विधायक रामप्रताप चौहान कहते हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है कि हर गरीब को छत मिले, ऐसे में अधिकारियों की कारगुजारी से गरीबों के हक पर डाका पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि वो मामले में उच्चस्तरीय जांच के लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को चिट्ठी लिखेंगे और व्यक्तिगत तौर पर भी अवगत कराएंगे.


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : उड़न दस्ते पकड़ेंगे निकाय चुनाव की गड़बड़ियां, दो लाख से अधिक की नकदी हो जाएगी जब्त

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश हेतु एक जुट जातीय समीकरण, खुफिया तंत्र सतर्क !

City News Uttar Pradesh

Banda- खातों में गलत इंट्री से मनरेगा मजदूरों का बैंको में भुगतान फंसा…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया बलात्कार ​…

बांदा : जिला अस्पताल में दवा और इंजेक्शन का टोटा, तीमारदार हुए परेशान …

ब्रेकिंग न्यूज़