City News Uttar Pradesh
माफियाओं पर कसे शिकंजा : अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना सरकार की मंशा मंत्री ने कहा
Other

माफियाओं पर कसे शिकंजा : अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना सरकार की मंशा मंत्री

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन की योजनाओं से लाभांवित कराना और जनता को न्याय उपलब्ध कराना सरकार की मंशा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना और भयमुक्त प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार माफिया पर शिकांजा कस रहे हैं। जो कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ जनसामान्य को दिलाया जा रहा है। कोई भी भूमाफिया सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं करने पाएगा। ये बात मंडल के प्रभारी मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर रात तक चली बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर व राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

माफियाओं पर कसे शिकंजा : अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना सरकार की मंशा मंत्री ने कहा
Tighten the screws on the mafia: the intention of the government to make the person standing on the last row, said the minister

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान खटान एवं अमलीकौर और ग्राम समूह पेयजल योजना पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि किसी एक ग्राम सभा का कार्य पूरा कर चेक कर लिया जाए, जिससे जो कमियां हों, वह दूसरी ग्राम सभा में न होने पाएं। गोशालाओं में भूसा भंडारण की जानकारी ली। बारिश के मौसम को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गोशालाओं में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर रहे।

माफियाओं पर कसे शिकंजा : अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना सरकार की मंशा मंत्री ने कहा
Tighten the screws on the mafia: the intention of the government to make the person standing on the last row, said the minister

– 72 घंटे में हो गेहूं खरीद का भुगतान

गेहूं क्रय खरीद की समीक्षा के दौरान भुगतान को लेकर पूछा तो डिप्टी आरएमओ ने बताया कि खरीद का 94 प्रतिशत भुगतान हो गया है। प्रभारी मंत्री ने शेष किसानों का भुगतान 72 घंटे के अंदर करने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी से मृदा परीक्षा केंद्र की स्थिति, कितने कृषि विज्ञान केंद्र हैं और कितने केंद्रों में मिट्टी की जांच हुई की जानकारी ली। बताया गया कि तीन कृषि विज्ञान केंद्र हैं, वह जांच की संख्या स्पष्ट नहीं बता सके। बताया कि दो मेले लगाकर किसानों को जागरूक किया गया है।

माफियाओं पर कसे शिकंजा : अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना सरकार की मंशा मंत्री ने कहा
Tighten the screws on the mafia: the intention of the government to make the person standing on the last row, said the minister

– मेडिकल कालेज की बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मांगा स्पष्टीकरण

राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र सिंह तोमर ने 11 जून 2022 को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए लापरवाह अधिशाषी अभियंताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


– सौभाग्य थ्री से रोशन होंगे मजरे

अधीक्षण अभियंता ने राजस्व की स्थिति और ओटीएस स्कीम के तहत बिजली न पहुंचने वाले गांवों के सवाल पर कहा कि 354 मजरे हैं, जिनको सौभाग्य थ्री में मर्ज किया गया है। दो लाख 85 हजार कनेक्शन हैं, 79 प्रतिशत बिलिंग के हैं। मंत्री ने कहा बिना तार सिर्फ पोल खड़े किए जाने की शिकायत मिल रही है। इसे दूर कराएं।

– माहौल खराब करने वालों की जगह जेल

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसपी अभिनंदन को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक कराएं। अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए। दंगा एवं माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जाए। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी लक्ष्मीकांत सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

माफियाओं पर कसे शिकंजा : अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का उदय करना सरकार की मंशा मंत्री ने कहा
Tighten the screws on the mafia: the intention of the government to make the person standing on the last row, said the minister

– डीएम का अनुरोध, कालिंजर में प्रवेश हो निश्शुल्क

कई विभागों की समीक्षा कर बेहतरी के निर्देश दिए। पौधारोपण की तैयारियों के बाबत जानकारी ली। पर्यटन संभावनाओं की तलाश की। डीएम अनुराग पटेल ने अनुरोध किया कि कालिंजर किले में दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश यदि निश्शुल्क हो सके तो उस पर विचार मंथन किया जाए। जिसके लिए मंत्री ने प्रस्ताव मांगा। डीएम ने नवेली-बुंदेली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक वीडियो क्लिपिंग दिखाकर बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में तेज आंधी-पानी के साथ बदला मौसम, कई शहरों में शुरु हुई बार‍िश, गर्मी से म‍िली राहत

Banda : जिला न्यायालय के तीन न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, एक मई तक कोर्ट बंद …

डीएम को स्वछता समिति की बैठक में किया गया गुमराह ? हकीकत में गांव गंदगी से बेहाल !

चित्रकूट मंडल में “ठांय-ठांय” और “धाँय-धाँय” हुआ बेदम: खत्म’ हुआ ‘हथियारों’ का ‘जुनून’

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब

City News Uttar Pradesh

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़