City News Uttar Pradesh
Other

Banda : जिला न्यायालय के तीन न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, एक मई तक कोर्ट बंद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिला न्यायालय के तीन न्यायिक अधिकारी व कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक मई तक कोर्ट बंद कर दी गई है। कोर्ट परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार से एक मई के बीच नियत वादों में सामान्य तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जरूरी प्रार्थना पत्रों की सुनवाई एवं फाइलिग वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए होगी।


जिला न्यायाधीश की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज जूनियर डिविजन, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन व लिपिक व उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित कुछ लोगों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी न्यायिक अधिकारी व लिपिकगण न्यायालय परिसर में स्थित आवासों में ही रहते हैं। नगर मजिस्ट्रेट के आदेश से कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यायालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए न्यायालय बबेरू, अतर्रा, न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे को छोड़कर न्यायालय परिसर को 14 दिवस के लिए बंद किया गया है। उक्त अवधि में आवश्यक प्रार्थना पत्रों की सुनवाई व फाइलिग वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘गरजेगा’ बुलडोजर: प्रशासन ने ‘कब्जाधारकों’ को दिया अल्टीमेटम

विधायक प्रकाश ने ‘पहलवानों’ का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी ‘परंपरा’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया लोकार्पण: स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

14.102.33.75 14.102.33.75

Admin

डीएम दुर्गा शक्ति एवं भाजपा में “शीत युद्ध का घमासान” चर्चा में ? भगवान जाने क्या होगा परिणाम ?

City News Uttar Pradesh

बांदा : नहर में डाले गए जाल में फंसा किशोर का शव, छोटे को बचाने में डूब गया था बड़ा भाई …

ब्रेकिंग न्यूज़