City News Uttar Pradesh
Other

बांदा : नहर में डाले गए जाल में फंसा किशोर का शव, छोटे को बचाने में डूब गया था बड़ा भाई …

– जमवारा में शव मिला, परिजनों में मातम का माहौल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नहर में नहाते समय डूब रहे छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़ा भाई नहर में डूबकर लापता हो गया था। तकरीबन 13 घंटे के बाद शव जमवारा गांव के पास नहर से बरामद किया गया। शव देखते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार (पुकारी) गांव निवासी छोटेलाल के दो बेटे सुमित (15) और अमित (12) मंगलवार सुबह 10 बजे केन नहर में नहाने गए थे। पानी में डूब रहे छोटे भाई को बचाने के लिए नहर में कूदा बड़ा भाई सुमित खुद को नही बचा पाया था और पानी के तेज बहाव में बह गया था। परिजन और कोतवाली पुलिस ने बरियारपुर बांध से नहर बंद करवा कर स्थानीय गोताखोरो से पूरे दिन तलाश कराई लेकिन कही पता नहीं चला। बाद में जमवारा गांव के नहर पुल पर जाल बिछाकर तलाश की जा रही थी।

पूरे दिन ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटे रहे क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि रात में पुल पर सिपाहियों और हल्का लेखपाल अब्दुल मजीद को लगाया गया था। इन्होंने बताया कि रात में 11 बजे मृतक का शव जाल में फंस गया था जिसे बाद में बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक सुमित पांच भाइयो में चौथे नंबर का था। मां विमला समेत परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

banda

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पुलिस पर पथराव करने वाले 20 नामजद व 200 अज्ञात पर हुआ मुकदमा दर्ज …

कानपुर: राष्ट्रपति के हाथों फला-फूला पार्क अब तबेला बना, कचरे में पड़ा है कोविंद के नाम का लोकार्पण पत्थर

मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन

लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है

City News Uttar Pradesh

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

City News Uttar Pradesh

मंत्री स्वतंत्र देव बोले, लक्ष्मी कमल फूल पर बैठती हैं: भाजपा को वोट दें विकास की बहायें गंगा

ब्रेकिंग न्यूज़