- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों को लाने और ले जाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया जाए। बड़े वाहनों की संख्या कम पड़े तो छोटे वाहनों को भी अधिग्रहीत किया जाए। इसके साथ ही सभी वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराया जाना जरूरी है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाए। ताकि ऐन वक्त पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह निर्देश आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन में यातायात और मतदान कार्मिकों की व्यवस्था संबंधी बैठक में दिए।

– सभी वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराना आवश्यक
आयुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि भारी वाहनों तथा हल्के वाहनों की जो आवश्यकता है, उसका पुनः परीक्षण कर लिया जाए। आयुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि विद्यालयों की बसों का फिटनेस कराकर उन्हें भी निर्वाचन कार्य में प्रयोग किया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि मण्डल के जिन-जिन जनपदों में हल्के वाहन कम संख्या में उपलब्ध हैं, वहां टैक्सी, प्राइवेट गाड़ियों का अधिग्रहण कर हल्के वाहनों की आवश्यकता पूरी की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जनपदों के प्रभारी अधिकारी कार्मिक अपने-अपने जनपद में रैण्डमाइजेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर यह बतायें कि उन्हें कितने मतदान कार्मिकों की आवश्यकता है।
कहा कि मतदान कार्मिक आवश्यकता पड़ने पर मण्डल के जनपदों से उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड़, मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी महोबा डा. हरिचरण सिंह, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे हमीरपुर राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी चित्रकूट, सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अनिल कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बीके शर्मा तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
