26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में एक साथ दो पालियों में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से संबधित बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के साथ ही कक्ष में मौजूद कक्ष निरीक्षक व अन्य के लिए भी यह रूलिंग होगी। इसके साथ ही नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी।

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस
DM Anurag gave strict instructions: No device can be taken to the examination center

– वीडियो रिकार्डिंग के बाद अभ्यर्थी को दिया जाएगा प्रवेश

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री पटैल ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यार्थियों के प्रवेश के समय प्रवेश द्वार पर अभ्यार्थियों की वीडियो रिकार्डिंग की जाए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर सचलदल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर सघन निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केन्द्रों पर इस प्रकार की कोई सामाग्री उपलब्ध न हो जिससे कि परीक्षा की सुचिता प्रभावित हो। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यार्थियों के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक तथा अन्य किसी भी कर्मचारी को मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यान्त्रिक एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नही है। परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नही है। जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्टेªट एवं पर्यवेक्षकों को सख्त हिदायत दी है कि परीक्षा नकल विहीन एवं सुचितापूर्णढंग से कराई जाए।

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस
DM Anurag gave strict instructions: No device can be taken to the examination center

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रश्न पत्र को कोषागार से प्राप्त करते समय यह विशेष ध्यान दिया जाए कि प्रथम पाली की परीक्षा के समय प्रथम पाली का प्रश्न पत्र तथा द्वितीय पाली की परीक्षा के समय द्वितीय पाली का प्रश्न पत्र ही निकाला जाए। किसी भी दशा में प्रश्न पत्र खोले जाने के समय का वीडीयो रिकार्डिंग कराया जाना अनिवार्य है। इस आशय का प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर लिये जायेंगे तथा लगाये गये स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में परीक्षा को सम्पन्न करायेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस
DM Anurag gave strict instructions: No device can be taken to the examination center

– जिले के 18 केंद्रों में आयोजित की जाएगी टीईटी परीक्षा

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद के 18 केन्द्रो पर उपरोक्त परीक्षा आयोजित करायी जायेगी। इसके लिए केन्द्र व्यवस्थापक भी नामित किये गये हैं। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे वर्किंग कन्डीशन में होने चाहिए। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। केन्द्र के बाहर हेल्प डेस्क भी बनायी जाए, ताकि आने वाले अभ्यार्थियों की स्क्रीनिंग एवं टेस्ट किया जाए। उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिये कि परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज में लाने एवं ले जाने की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाए। किसी भी अभ्यर्थी से किसी भी तरह का वाहन शुल्क लिये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस
DM Anurag gave strict instructions: No device can be taken to the examination center

डीएम ने प्रतिभागियों को यह निर्देशित किया जाए कि आनलाइन डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र की कुल पांच से छः प्रतियां अपने पास सुरक्षित रखें। यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा मांगे जाने पर एक प्रति स्वहस्ताक्षरित कर परिचालक को उपलब्ध करायें। अभ्यार्थी द्वारा परिचालक को जो प्रति उपलब्ध कराई जाएगी उस पर अप ट्रिप के लिए अप ट्रिप शब्द अंकित करते हुए यात्रा प्रारम्भ करने का स्थान एवं गन्तब्य स्थान का नाम का उल्लेख किया जायेगा। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा 23 जनवरी से एक दिन पूर्व तथा एक दिन बाद तक उपलब्ध कराई जाएगी। अर्थात 22 जनवरी से 23 व 24 जनवरी के लिए सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा मान्य होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूख से ‘तड़पता’ गांव बोड़े पुरवा ? सूनी गोद बुझे चूल्हे औऱ रोती चौखटें, पेट को राशन कार्ड कब !

City News Uttar Pradesh Desk

UP Coronavirus Update : यूपी में गिर रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 24 घंटे में 20,463 नए केस, 306 मरीजों की हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत: परिजनों ने लगाया जाम, दो घंटे हाईवे रहा बाधित

City News Uttar Pradesh

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक “काल के गाल” में समाए: एक गंभीर

बांदा में सिल्क साड़ी निर्माण की पृष्ठिभूमि विद्या धाम कर रहीं तैयार : विदेशों में होगा धमाल

ब्रेकिंग न्यूज़