
- विनोद मिश्रा
बांदा। दूध की धवलता पर दाग बढ़ता जा रहा है। आपके घर तक पहुंचने वाला दूध नौनिहालों को मजबूत करने की बजाय कमजोर कर रहा है। दूध में पानी की मिलावट का मामला फिर सामने आया है। विभागीय रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह बड़े पैमाने पर जारी मिलावटखोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। दूध में पानी नहीं पानी में दूध निकला है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार इस वर्ष लिये गये सैंपल में अधिकांश नमूने जांच में फेल हो गए हैं। दूध में पानी की मिलावट के कारण फैट की मात्रा कम पाई गई है। जिन प्रतिष्ठानों के नमूने फेल हुए, सभी के विरुद्ध वाद दायर करने की बात कही गईं है। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर आर के गुप्ता नें बताया की मिलावटी दूध नौनिहालों के पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डालता है। बच्चे को दस्त की समस्या हो जाती है।
लिवर में सूजन आने के साथ पीलिया होने का खतरा बढ़ जाता है। बताया कि कई बार दूध में यूरिया तक मिला दी जाती है। किडनी पर विपरीत असर पड़ता है। बच्चों को किडनी व लिवर के गंभीर रोग हो जाते हैं। बच्चे को पिलाने वाला दूध मिलावटी न हो, इसकी तस्दीक कर लेनी चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
