30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में मुख्य बाजार में 'ऐतिहासिक' अतिक्रमण: झाम के झाम से बड़ी मुसीबत
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में मुख्य बाजार में ‘ऐतिहासिक’ अतिक्रमण: झाम के ‘झाम’ से ‘बड़ी मुसीबत’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार जाम के झाम से मुक्ति नहीं पा रहा। अतिक्रमण का खुला तांडव है। इसका शिकार आम जनता जब यहां से गुजरती है उसको जूझना पड़ता है। मोटर साईकिल से इन बाजारों में गुजरना किसी सर्कस के करतब से कम नहीं है। जिला प्रशासन ने शहर वासियों को चौक बाजार में रोज के जाम लगभग दो साल पहले प्रयास किया था, लेकिन व्यापारियों ने इसे लागू नहीं होने दिया था। ऐसे में आज भी चौकबाजार में सुबह से रात तक जाम में फंसकर लोग परेेशान होते हैं।

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबतयहां यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम के झाम से राहगीरों को निजात पर कोई नई पहल के फिलहाल आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज भी शहर के बाशिंदों को बाजार से लेकर प्रमुख चौराहों बाटा चौराहे से शंकर गुरू चौराहा जो चंद कदमों पर है। मोटर साईकिल 15 मिनट का समय लेती है। यही हाल कैथी बाजार का है। शंकर गुरू चौराहा से सब्जी मंडी रोड पर तो अतिक्रमण का गजब है।

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबतयही समझ में नहीं आता की सब्जी की दूकान रोड पर है या रोड सब्जी की दूकान से होकर गई है। पूरे बाजार में दुकानदारों का ‘ऐतिहासिक अतिक्रमण’ है। जनता को जाम के झंझट से जूझना पड़ रहा है। ई-रिक्शा की भरमार ‘कोढ़ में खाज‘ साबित हो रहे हैं। मौजूदा में शहर में लगभग ढाई हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें करीब 80 फीसदी ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है। खैर जिला प्रशासन को चाहिये की मुख्य बाजार को अतिक्रमण के चलते उत्पन्न जाम के झाम से मुक्ति दिलाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार: शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब जेल से चलेगी सरकार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह नें ड्रीम प्रोजक्ट में तेजी के लिये डाला स्पीड का गेयर ! …

City News Uttar Pradesh

केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ का नजारा : पानी नें दर्जनों गांवों को घेरा

परियोजना अधिकारी का खौफ : अपात्र आवेदकों को मिलेगा मौका, होगी क्रास चेकिंग

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़