- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जिले में किसानों के लिये खाद की परेशानी न हो इसके लिये तत्काल प्रभाव से खाद बिक्री के चार सेंटर बढ़वा दिये है। इससे किसानों को राहत मिलेगी।

दरअसल खाद की जिले में बुआई का पीक समय है। इस समय में मसूर मटर चना अलसी सरसों आदि की बोआई जोरों पर है। बेहतर उपज के लिए किसान इसमें डीएपी खाद डालते हैं, लेकिन खाद को लेकर भारी किल्लत चल रही है।

इस समस्या के निदान के लिये तिंदवारी विधायक एवं प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के निर्देश पर जिले में सहकारी समिति ने चार सेंटर और बढ़ा दिए हैं। मटौंध के किसानों को अब खाद के लिए मंडी समिति के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके अलावा केंद्रों को अवकाश में भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य मंत्री निषाद की शासकीय व्यवस्था पर खाद की कमी न हो इसके लिए अब हर सप्ताह खाद की एक रैक आएगी। वैसे भी इस वर्ष एक तो देर तक वर्षा हुई और अब बुआई का समय आया तो डीएपी खाद की किल्लत समस्या बन गई। कभी मंडी समिति तो कभी जसपुरा व नरैनी में किसान खाद के लिए हंगामा करते रहे। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग खाद की किल्लत दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हैं। जनपद में सहकारी समितियों, सहकारी संघ और पीसीएफ सहित करीब 319 केंद्रों के लाइसेंस हैं।

इनमें से अभी तक 300 केंद्रों में खाद की बिक्री की जा रही थी, लेकिन किसानों की राहत के लिए चार नए सेंटर उन्होंने औऱ बनाए दिये हैं। इनमें सहकारी समिति ने मटौंध कस्बे में एक सेंटर खोला है।अभी तक किसानों को यहां मंडी समिति खाद लेने आना पड़ता था। इसके अलावा क्योटरा और खाईंपार में भी एक-एक केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस तरह चार नए केंद्र खुलने से किसानों की दिक्कतें काफी कम हो जाएंगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
