27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !
उत्तर प्रदेश

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक सप्ताह की बामुश्किल “लुका-छिपी” की खामोशी के बाद संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों की फिर “चांदी” है। विभाग के छोटे से लेकर बड़े साहब की कृपा फिर से पूरी तरह “मेहरबान” हो “बरस” रही है विभाग के इर्दगिर्द दलालों का दफ्तर और जमघट फिर से आबाद हो चुका है ! विभागीय अधिकारियों ने भी “स्वंय का हित” देखते हुये “सख्ती खत्म” कर “नरमीकी मुस्कान बिखेर” दी है।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !
Brokers did not stop “silver”: strictly ineffective, the blessings of the elder sahib showered!

मंडलायुक्त आर.पी सिंह ने डीएम अनुराग पटेल को जांच कराकर संभागीय परिवहन कार्यालय से दलालों का अड्डा समाप्त कराने के निर्देश लगभग सितंबर माह में दिये थे। क्योंकि परिवहन कार्यालय में वाहन संबंधी कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और चालक आते हैं।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !
Brokers did not stop “silver”: strictly ineffective, the blessings of the elder sahib showered!

कार्यालय के आसपास ठिकाना बनाए दलाल उन्हें अपने जाल में फंसाकर निर्धारित शुल्क से कई गुना ज्यादा रुपये ऐंठ लेते हैं। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू बांदा में दौरे पर थे। विभागीय अधिकारियों ने कार्यालय से लेकर आसपास छानबीन की। अनावश्यक लोगों को वहां से चलता कर दिया। अफसरों के तेवर देखकर दलाल नदारद रहे।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !
Brokers did not stop “silver”: strictly ineffective, the blessings of the elder sahib showered!

लेकिन उस दौरान एक सप्ताह की सख्ती के बाद फिर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह की “दलालों के प्रति दयालुता” फिर उफान मारने लगी औऱ स्थिति यथावत हो गई । दलालों का वर्चस्व विभाग औऱ अधिकारियों पर फिर “हिलोरें” ले रहा है। “खाओ और खिलाओ” का करिश्मा चालू है।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !
Brokers did not stop “silver”: strictly ineffective, the blessings of the elder sahib showered!

फिर भी संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह यही राग अलाप रहे है की परिवहन कार्यालय से संबंधी सभी कार्य अब ऑनलाइन हो चुके हैं। ऐसे मे दलाल या बिचौलियों की दाल ज्यादा नहीं गल पा रही। वाहन स्वामी और चालक से कार्य के सीधे कार्यालय में संबंधित पटल या अधिकारियो से संपर्क करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया जोर : स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

यमराज का ‘खंभा’: जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

माँ की “विदाई” पर “रोये भक्त” : ढोल-नगाड़े की धुन पर मूर्तियों का विसर्जन

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का राई नृत्य: युद्ध से लौटे राजाओं के स्वागत से शुरू हुई परंपरा, बनी सांस्कृतिक पहचान

City News Uttar Pradesh Desk

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग न्यूज़