24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सावन का पहला सोमवार : हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रावण मास के दूसरे दिन पहले सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के उद्घोष सुबह से लेकर देर शाम तक गूंजते रहे। सुबह से ही शिवभक्तों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक की होड़ रही।


इस बार प्रत्येक सोमवार को योगों का विशेष संयोग होगा। शिव उपासना से साधकों की मनोकामनाएं पूरी होंगी। रविवार से सावन माह शुरू हो गया। पहले सोमवार के दिन महिला-पुरुष भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा फल व फूल आदि चढ़ाए। शहर के प्रमुख बांबेश्वर पर्वत में स्थित शिव मंदिर में ज्यादा भीड़ रही।
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए पांच-पांच श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर विराजमान शिव मूर्ति की पूजा की इजाजत दी गई। इसके अलावा महेश्वरी देवी, काली देवी, संकट मोचन, बनका बिहारी आदि में स्थित शिव मंदिरों में भी भीड़ रही।


सावन के पहले सोमवार को ज्यादा शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। इसे लेकर मंदिर व्यवस्थापकों ने तैयारी भी की थी।कालिंजर के ऐतिहासिक दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों की भीड़ रही। अतर्रा में गौराबाबा धाम, खप्टिहा कलां में महाकालेश्वर आदि मंदिरों में भक्तों में जलाभिषेक की होड़ रही।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केशव तिवारी को मिला चौथा केदारनाथ अग्रवाल सम्मान

चित्रकूट में बरदहा बांध की हालत देख नाराज हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का दिया निर्देश

डीएम आनंद नें व्यापारियों को समझाया, महामारी में कैसे हो “आनंद”! …

एडमिशन का संकट : छात्रों ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में ज्वार के खेत में किशोरी को घसीटकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस की सक्रियता से बची जान

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य व्यवस्था पर ‘हड़ताल’ का हथौड़ा: आशा संगिनी का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़