27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : बैनामा से नाराज हिस्ट्री शीटर ने तमंचे के बल पर किया किशोर का अपहरण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तीन बीघा जमीन का बैनामा करवाना हिस्ट्रीशीटर को इतना नागवार गुजरा की पहले खेत समतलीकरण के नाम पर सात हजार रुपये वसूले फिर रविवार की दोपहर में खेत की तरफ जाने पर जान से मारने की धमकी दी। रात को किशोर का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रात को इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने खोज बीन शुरू की, वही सुबह अपर एसपी, सीओ के अलावा एसपी अभिनंदन नें भी भारी फोर्स के साथ कई जगह दबिश दी।


मामला कुछ इस प्रकार है। कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी बिंदा कुशवाहा ने तीन बीघा जमीन का बैनामा गांव के ही सुघर सिंह से अपनी पत्नी कौशिल्या के नाम दस माह पहले कराया था।जिसका विरोध हिस्ट्रीशीटर बीरेंद्र सिंह ने किया था, दबंगई के बल पर पहले बिंदा से खेत के समतलीकरण के नाम पर सात हजार रुपये वसूल लिये थे। रविवार की दोपहर को बिंदा के तीसरे पुत्र कोमल को ये धमकी दी कि खेत की तरफ आओगे तो गोली मार दूंगा,इसी बात में कुछ विवाद हो गया था,इसी खुन्नस को लेकर रात को करीब दो बजे एक अन्य सहयोगी के साथ घर के बाहर छानी के नीचे सो रहे राघबेन्द्र पुत्र राजकुमार कुशवाहा (15) र्को चार पाई से घसीट कर ले जाने लगा, चिल्लाने पर बगल में सो रही माँ कुसुमकली व बहन सरिता जग गई। पीछा करने लगी तभी बीरेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया, डर कर दोनों माँ बेटी वापस आ कर अपने ससुर देवरो को जगाया।

परिजनो नें खोज बीन शुरू कर दी लेकिन कोई पता नही चला। तत्काल कमासिन पुलिस को सूचना दी गयी, तड़के प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह घटनास्थल पहुच कर जानकारी ली।कई जगह दबिश दी लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

उधर अपहरण की जानकारी मिलते ही सीओ बबेरु सियाराम व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान तथा एसपी अभिनंदन भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुच गये। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसपी ने कई जगह स्वयं दबिश दी लेकिन अपहरत किशोर का सुराग नही लग सका। कुछ ठिकानों की जानकारी पुलिस को जरूर मिली है, अपहरत किशोर का पिता राजकुमार एक सप्ताह पहले मजदूरी करने चंडीगढ़ चला गया था। बड़ा भाई संजय उम्र22वर्ष गुजरात कमाने चला गया था, वही राघबेन्द्र का कक्षा 9 का छात्र है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मुल्क की तरक्की और बारिश के लिये दुआ, जोश के साथ मनाई गई बकरीद

राजनीति : सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: बोले- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार

City News Uttar Pradesh

Banda : जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव…

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएलएड प्रशिक्षुओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक …

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में ‘गरजी’ सपा: ‘पीडीए’ पंचायत से 2027 की ‘जीत’ का शंखनाद

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़