City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक राजकरन कबीर को कोर्ट ने सुनाई पांच माह की सजा, मार्शल जीप से मारी थी टक्कर
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक राजकरन कबीर को कोर्ट ने सुनाई पांच माह की सजा, मार्शल जीप से मारी थी टक्कर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा नरैनी से भाजपा के पूर्व विधायक राजकरन कबीर को दुर्घटना के एक मामले में द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह की अदालत में पांच माह की सजा सुनाई गई। साथ ही 16 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। विशेष अभियोजक (एमपी-एमएलए कोर्ट) अंबिका व्यास ने बताया कि तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार त्यागी ने 13 अगस्त 2006 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पूर्व विधायक राजकरन कबीर को कोर्ट ने सुनाई पांच माह की सजा, मार्शल जीप से मारी थी टक्कर
Former MLA Rajkaran Kabir was sentenced to five months by the court, was hit by a marshal jeep

बताया था कि कालूकुआं चौकी के भगत होटल के पास 12 अगस्त की रात को वह खड़े थे। तभी मार्शल जीप से राजकरन कबीर पहुंचे और टक्कर मार दी। जिससे उनका पैर टूट गया। इस मामले में न्यायाधीश ने दलीलों व साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई है। हालांकि उस समय राजकरन कबीर का पेशा ड्राइवर का था।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – किसानों के हित में काम कर रही देश व प्रदेश की सरकार : सांसद

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं पर ‘मेहरबानी खत्म’ ! 72 घंटे में प्रशासन का ‘ताबड़तोड़’ प्रहार, गोरखधंधे में आया ‘भूचाल’ !

बांदा में दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव,10 अक्टूबर तक मांगी गई रिपोर्ट

दूकानदार की हत्या में तीन को आजीवन कारावास : प्रत्येक को 23 हजार का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम नें 28 अधिकारियों के हाथ दी मुख्य मंत्री की व्यवस्था कमान …

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोड का लोकार्पण, लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़