26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना
उत्तर प्रदेश

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चचेरे भाई को गोली मारकर घायल करने के दोषी को 10 वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना राशि घायल को दी जाएगी। अदा नहीं किया तो छह माह और जेल में बीतेंगे।
बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीकामऊ गांव निवासी सुभाषचंद्र विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गांव के चुन्नी सिंह के यहां खड़ी अपनी बाइक लेने 23 अक्तूबर 2014 को शाम गया था। तभी उसके चचेरे भाई पप्पू ने तमंचे से उसे गोली मार दी। बाएं पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गया।

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा
Banda: Imprisonment for 10 years for shooting cousin, 10 thousand fine

जिला अस्पताल में इलाज हुआ। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन ने अदालत में 8 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद गुरुवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एम.अशरफ अंसारी ने फैसला सुनाया। दोषी पप्पू को धारा 307 में 10 वर्ष की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना और आर्म्स एक्ट में एक वर्ष की कैद व एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
जुर्माना न देने पर क्रमश: 6 माह और एक  माह की अतिरिक्त कैद होगी। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में शामिल की जाएगी। यह भी आदेश दिया कि जुर्माना की रकम घायल वादी को दी जाएगी। अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील तिवारी और विशेष लोक अभियोजक मनोज दीक्षित ने पैरवी की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दो पालिका व नगर पंचायतों के ईओ के हुये स्थानांतरण

City News Uttar Pradesh

दाल में छिपकली गिरने से चार लोगों की हालत बिगड़ी : अस्पताल में कराया गया भर्ती

हैवानियत : पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार !

गर्मी में आवारा कुत्ते हुए खूंखार: ‘गांव से शहर’ तक मचाई दहशत, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी बधाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़