24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार गौ संरक्षण केन्द्रों को ग्रामीण रोजगार का बडा जरिया बनायेगी। इसके लिए योजना तैयार कर ली गयी है। यह जानकारी पशुधन एंव दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह नें मीडिया वार्ता में दी।

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री
BJP government will link cow protection with employment: Livestock Development Minister

बताया की प्रदेश के हजारों की संख्या में गौ संरक्षण केन्द्रों में स्थानीय लोंगो की सहभागिता बढाकर उन्हें रोजगार से जोडा जायेगा।
मंत्री नें कहा की मुख्यमंत्री पशु क्रूरता अधिनियम की धारा किसनों पर लगायेगे और थानो पर मुकदमा भी पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया की पशु चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र पर भ्रमण कर गौवंशो का इलाज बेहतर ढंग से करें। स्थानीय लोंगो को सीधे जोडा जाए।

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री
BJP government will link cow protection with employment: Livestock Development Minister

गौ संरक्षण केन्द्र और आश्रय स्थलों के साथ ही गौवंश के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं स्वच्छता में स्थानीय लोंगो एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता हो। गोबर, गौमूत्र से बनने वाली चीजों के साथ ही गौ संरक्षण केन्द्रों के आस-पास पौधरोपण और उनकी देखभाल का काम भी स्थानीय लोगों से कराये क्योंकि सरकार की योजना है कि लोगों की सहभागिता से गौ संरक्षण के साथ ही उनको गाॅवों में ही रोजगार उपलब्ध हो ।

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री
BJP government will link cow protection with employment: Livestock Development Minister

गौ पालकों को गौ संरक्षण केन्द्र के लिए सरकार प्रति 2 एकड की जमीन पर 1 लाख 20 हजार रूपये का अनुदान दे रही है। गौ संरक्षण केन्द्रों पर शेड, पेयजल समेत तमाम मूलभूत सुविधायें उपलब्ध होंगी। गौवंशो के भरण-पोषण के लिए 30 रूपये धनराशि प्रति गौवंश हस्तान्तरित करायी जा रही है।

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री
BJP government will link cow protection with employment: Livestock Development Minister

गौ संरक्षण केन्द्र चलाने वाले व्यक्तियों को गौवंश के गोबर, मूत्र और दूध आदि से अतिरिक्त कमायी भी हो रही है और स्थानीय लोंगो को रोजगार भी मिल रहा हैै। इस अवसर पर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश, सांसद आरके पटेल, विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल एंव जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री

City News Uttar Pradesh

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की कृषि बना रहे समृद्ध

यूपी: बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी टीचरों का अब होगा मूल्यांकन: क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

City News Uttar Pradesh

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा

Banda : मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों मे जुटे भाजपाइयों ने, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप …

ब्रेकिंग न्यूज़