City News Uttar Pradesh
बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !
उत्तर प्रदेश

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वास्थ सेवाओं की बदहाली की बड़ी खबर हैं। जो खबर मैंनें आपको पढ़ने के लिये लिखा है, उसे पढ़कर आप चौंक जायेगे। यह महुआ ब्लाक के “बछेही उप स्वास्थ केंद्र का कथा पुराण” है। तो दिल थाम लीजिये और पढ़िये खबर”बांदा का बछेही उप स्वास्थ केंद्र की जर्जर बिल्डिंग,नहीं आते डाक्टरऔर स्वास्थ कर्मी ! फोकट का ले रहें वेतन” !

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !
Banda’s dilapidated Bachhehi Health Centre: Staff never came, people are taking salaries!

खबर में जिस बिल्डिंग का चित्र हमने दिखाया है, यह महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत बछेही के उप स्वास्थ केंद्र की हैं। यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति बाहुल्य हैं। लगभग पांच हजार आबादी का गांव हैं। यहां उप स्वास्थ केंद्र लगभग दस गांवों और पुरवों को समेटते हुये बड़े उत्साह से बना ताकि बीमारियों के उपचार के साथ महिलाओं का प्रसव भी इस भवन केंद्र में कराया जा सके। डाक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम आदि स्टाफ की नियुक्ति हुई। लेकिन भवन में स्वास्थ सेवायें संचालित ही नहीं हुई और पूरा भवन खंडहर हो जमींदोज की स्थिति में पहुंच गया है। परिसर में गंदगी का अंबार हैं। कंडे पाथे जातें हैं।

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !
Banda’s dilapidated Bachhehi Health Centre: Staff never came, people are taking salaries!

इस बछेही स्वास्थ केंद्र की बदहाली शायद यूपी का एक दुर्दशा पूर्ण बदहाली की कथा कह तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रहा है। स्वास्थ सेवाओं के नाम पर इसका पूरी तरह चीर हरण हो चुका है। यहां की “बदहाली की दास्तां हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को बताई”। अनुरोध किया कि “वहां पहुँचिये सरकार और दुर्दशा का देखिये हाल”। हालात देख “चुल्लू भर पानी में डूब मरने की स्थिति हो जायेगी” ! बछेही स्वास्थ केंद्र सदर विधान सभा क्षेत्र में है। यहां के विधायक प्रकाश दिवेदी ओजस्वी एवं तेजस्वी हैं। हमें पूरी उम्मीद हैं कि इस बदहाल स्वास्थ केंद्र को खुशहाल करने के लिये वह स्वास्थ विभाग की क्लास अवश्य लगाएंगे। विद्या धाम समिति के मंत्री राजाभइया नें भी विधायक प्रकाश से बदहाल व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवविवाहिता और सुसर ने फांसी लगाकर दी जान: इलाके में मच गया हड़कंप

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की ‘बंदी’ बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

बड़ी खबर : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम

पिता की इच्छा थी कि मैं डाक्टर बनूं : डा. टीआर सरसैया

City News Uttar Pradesh

बांदा का “उमरी गांव” : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है “नींद” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़