
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। बांदा नगर पालिका ने स्वच्छता की दौड़ में नया इतिहास रच दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में “स्वच्छ बांदा, सुंदर बांदा” के संकल्प को वास्तविकता में बदलते हुए पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

इस वर्ष बांदा नगर पालिका को राज्य में 191वां और देश में 237वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि बीते वर्ष की तुलना में ऐतिहासिक सुधार है। वर्ष 2023 में बांदा देशभर में 1186वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह 237वें स्थान पर आ गया है।

राज्य स्तर पर भी नगर पालिका की स्थिति 200वें स्थान से सुधरकर 191वें स्थान पर पहुंच गई है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता की मेहनत और जमीनी प्रयासों ने यह मुकाम दिलाया है।

शहर में घर-घर कूड़ा संग्रह, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई,खुले में कचरा न फेंकने को लेकर अभियान, नालियों की सफाई, और प्लास्टिक उपयोग पर नियंत्रण जैसे कई मोर्चों पर प्रभावी कार्य किया गया।

जहां एक ओर बांदा ने स्वच्छता के क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम किया, वहीं अतर्रा नगर पालिका और जिले की छह नगर पंचायतें इस दौड़ में पिछड़ गईं। अतर्रा पालिका की स्थिति चिंताजनक है, इसे राज्य में 201वां और देश में 383वां स्थान मिला है।

नगर पंचायत तिंदवारी को देश में 550 व प्रदेश में 267, बिसंडा को देश में 463 व राज्य में 273, नरैनी को देश में 625 व प्रदेश में 344, मटौंध नगर पंचायत को देश में 696 व प्रदेश में 415, नगर पंचायत ओरन को देश में 852 व प्रदेश में 540 व बबेरू नगर पंचायत को देश में 960 व राज्य में 644 रैंक हासिल हुई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले की छोटी नगर पंचायतों में स्वच्छता को लेकर गंभीर प्रयास नहीं हो रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
