![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अब नहीं बख्शी जाएगी ‘कुछ ऐसा ही सख्त और साफ संदेश’ लेकर मंगलवार को आयुक्त अजीत कुमार पीएचसी महुआ पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान जहां दवाओं का स्टॉक संतोषजनक पाया गया, वहीं कर्मचारियों की गैरहाजिरी और लापरवाही ने पूरे महकमे को कटघरे में ला खड़ा किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सबसे पहले दवा स्टोर रूम की जांच की, जहाँ दवाएं पर्याप्त मात्रा में पाई गईं। लेकिन जैसे ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका और भ्रमण रजिस्टर की पड़ताल की, स्वास्थ्य सेवाओं की असल तस्वीर सामने आ गई। निरीक्षण के दौरान दो संविदा महिला कर्मी स्टाफ नर्स अनीता तिवारी और बीसीपीएम रामदुलारी अनुपस्थित मिलीं। चिकित्सा अधिकारी दिनेश चंद्र की ड्यूटी भले बहेरी सीएचसी में थी, लेकिन रजिस्टर में एक भी एंट्री दर्ज नहीं पाई गई।

यह देख आयुक्त का ‘पारा’ चढ़ गया और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि “अब ढील और उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” आयुक्त अजीत कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि वे तीनों कर्मचारियों से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करें और अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने दो टूक कहा कि आमजन को समय पर, समुचित और सम्मानजनक चिकित्सा सेवा देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो इसमें चूक करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
