24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक युवक ने दोस्त के घर पर युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे ओवरब्रिज से फेंक दिया। युवती के पैर में चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मां के साथ बांदा शहर के मोहल्ले में नाना के घर रहने आई थी। मोहल्ले में ही नरैनी कस्बे का सलमान भी रहता था। वह युवती से परिचित था।

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

रविवार की रात युवती को बहला अपने साथ ई रिक्शे से दोस्त के घर बाबूलाल चौराहा ले गया। वहां दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। वह युवती को सोमवार की सुबह घर छोड़ने आ रहा था। कालूकुआं ओवरब्रिज पर युवती की आरोपी से कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी ने उसे ओवरब्रिज से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पैर में चोट आई है। उधर, मां की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी छोटू वर्मा व उसके दोस्त सुशील वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बजट’ को बताया ऐतिहासिक: कहा- देश ‘वैश्विक मंच’ पर होगा ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने परिवादी को 6 लाख 89 हजार का सौंपा चेक ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश

अयोध्या में बनेगा रामायण विश्वविद्यालय : छात्रों को पढ़ाया जायेगा रामचरितमानस का पाठ, योगी सरकार ने 21 एकड़ भूमि भी की चिह्नित

ब्रेकिंग न्यूज़