City News Uttar Pradesh
बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में गजब हो गया है। गरीब परिवारों में लड़कियों के नाम से जारी एनएससी बॉन्ड चोरी हो गए हैं। शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। आरोप है कि बाल विकास विभाग के बाबुओं ने डाक कर्मियों से मिलीभगत कर इस घोटाले को अंजाम दिया है। जिले में एक बार फिर श्रीयोजना में घोटाले की खबर आई है। आरोप है कि ब्लाकों के बाबुओं ने डाकघर कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर ना केवल 397 एनएससी बॉन्ड गायब कर दिए, बल्कि इन बॉन्ड को कैस भी करा लिया गया। निर्धन परिवारों में पैदा होने वाली लड़कियों के नाम से जारी इस बॉन्ड की कीमत करीब 2000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। योजना की पात्र लड़कियों ने मामले की जानकारी होने पर डीएम से शिकायत की है।

बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश

डीएम नगेन्द्र प्रताप ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया है। बता दें कि श्रीयोजना निर्धन परिवार में पैदा हुई लड़कियों की आत्म संवृद्धि के लिए भारत सरकार की योजना है। किसी भी निर्धन परिवार में बेटी के पैदा होने पर संबंधित गांव की आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा रिपोर्ट तैयार किया जाता और इसी रिपोर्ट के आधार पर उन लड़कियों के नाम से भारत सरकार एनएससी बॉन्ड जारी करती है। इस बॉन्ड का म्यूचुअल 18 साल की आयु पूरी करने पर होता है। सरकार की मंशा है कि इस रकम को बेटी की शादी या आगे पढ़ाई आसान हो जाएगी।

डाक विभाग रक्षाबंधन पर निभायेगा कसमें वादे : बहत्तर घंटे में पहुंचा देगा राखी

इसी मंशा के तहत बांदा में बाल विकास विभाग ने भी करीब दो हजार बच्चियों का पंजीकरण करते हुए श्रीयोजना के तहत साल 2005 में एनएससी बॉन्ड बनवाया था। जिन बच्चियों के नाम यह एनएससी बॉन्ड बनवाया गया था, वह सभी लड़कियां अब 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी हैं। इन लड़कियों ने डॉकखाने में अपने बॉन्ड की स्थिति जाननी चाही तो पता चला कि यह बॉन्ड डाकखाने में हैं ही नहीं, यही नहीं, पता चला कि इन सभी बॉन्ड को कैस करा लिया गया है।इस संबंध में पात्र लड़कियों ने पिछले साल ही बाल विकास विभाग में शिकाय भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब इन लड़कियों ने डीएम बांदा से पुनः शिकायत की तो जांच के आदेश हुये हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर के ‘सेवा पाठ’ से वकील ‘गदगद’: गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : दिनदहाड़े युवक के चेहरे पर गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले दोस्त के भाई की शादी से आया था गांव ..

सदर विधायक तड़के -भड़के : पर प्रशासन को सराहा भी, रचनात्मक कार्यों पर जोर

बांदा में “कहला बालू खदान”: योगी हो रहे बदनाम ? प्रशासन माफिया का कर रहा सलाम !

City News Uttar Pradesh

नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त

मोहर्रम की सातवीं पर अलम, नाल, ताजिया जुलूसों की धूम: या हुसैन की गूंजी सदायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़