29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में "कहला बालू खदान": योगी हो रहे बदनाम ? प्रशासन माफिया का कर रहा सलाम !
उत्तर प्रदेश

बांदा में “कहला बालू खदान”: योगी हो रहे बदनाम ? प्रशासन माफिया का कर रहा सलाम !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर सीमा के नजदीक गनछा रोड पर “कहला बालू मोरम खदान” का अवैध खनन और ओवर लोडिंग का “सुहाना सफर” बेखौफ जारी है। जन चर्चा औऱ कथित आरोपों के छींटे योगी जैसे गजब के निर्भीक शासक के दामन की ओर उछल रहे हैं ? जो सहज में विश्वास नहीं होता, पर सख्त प्रशासक की छवि वाली डीएम दीपा रंजन से जनता की चाह है कि गाइड लाइन की अनदेखी कर हो रहे अवैध खनन औऱ परिवहन पर उनकी गाज गिरे।

बांदा में "कहला बालू खदान": योगी हो रहे बदनाम ? प्रशासन माफिया का कर रहा सलाम !
“Sand Mine” in Banda: Yogi getting defamed? The administration is saluting the mafia!

जिला प्रशासन के सामने ऐसी “कौन सी मजबूरी” हैं की वह कहला बालू खदान के सफर को “झुक -झुक कर सलाम” कर रहा हैं ? कहला मोरम खदान को लेकर पूरा प्रशासन “नत मस्तक सा” आखिर क्यों है? बताया तो यहां तक जा रहा है की इस भूमिधरी बालू खदान में सत्ता तक रसूख रखने वाले लोग है, जिनके तार को छोर कर्वी तक जुड़ा है! इनके आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का “बुलडोजर भी थर्राता” है।  “योगी महाराज” तक “कथित लिंक” रखने वाले योगी की छवि का “कहला खदान संचालक” जमकर बंटाधार कर रहे है ?

बांदा में "कहला बालू खदान": योगी हो रहे बदनाम ? प्रशासन माफिया का कर रहा सलाम !
“Sand Mine” in Banda: Yogi getting defamed? The administration is saluting the mafia!

योगी स्वच्छ प्रशासन देने को “रात -दिन” एक किये हैं औऱ आरोपों के मुताबिक कहला खदान के संचालक उनके नजदीकी भक्त योगी की छवि को बांदा में “तार -तार औऱ जार -जार” कर “धूल धूसरित” कर रहे हैं।

बांदा में "कहला बालू खदान": योगी हो रहे बदनाम ? प्रशासन माफिया का कर रहा सलाम !
“Sand Mine” in Banda: Yogi getting defamed? The administration is saluting the mafia!

सूत्र बताते हैं की कहला बालू खदान की बागडोर एक ऐसे भाजपा के नेता के हाथ में हैं जो राजनीतिक “परिदृश्य में तो नेपथ्य” में हैं पर जिला प्रशासन से लेकर शासन एवं सरकार के मुखिया औऱ उनके सहयोगियो को इस तरह नचा रहा हैं की “नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा ,मेरे जैसा कद्रदान तुम सबको कहां मिलेगा”।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि मंत्री नें शाही बोले भोजन में श्री अन्न अपनायें : निरोगी हो चंगा हो जायें

डीएम अमित के ‘सख्त’ तेवर: लापरवाह अफसरों की अब ‘खुलेंगी’ फाइलें

City News Uttar Pradesh Desk

सपा स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी सूबे के भ्रमण पर निकले …

City News Uttar Pradesh

मंत्री नें किया बजट का गुणगान: प्रदेश रामराज की ओर करेगा प्रस्थान

माइक्रो डोनेशन के जरिए लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी भाजयुमो, राहगीरों ने अभियान में बढ़-चढ़कर की भागीदारी

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

ब्रेकिंग न्यूज़