City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष मालती द्वारा ठंड में 'करुणा' की गर्माहट: जरूरतमंदों को बांटे 'कंबल'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष मालती द्वारा ठंड में ‘करुणा’ की गर्माहट: जरूरतमंदों को बांटे ‘कंबल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कड़ाके की ठंड में जब रातें और भी बेरहम हो जाती हैं, तब सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना के साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता ने मानवीय सरोकारों की एक प्रेरक मिसाल पेश की। ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, वृद्ध और दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर एवं रेलवे स्टेशन पर कंबल वितरण किया।

अध्यक्ष मालती द्वारा ठंड में 'करुणा' की गर्माहट: जरूरतमंदों को बांटे 'कंबल'

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान ठंड से कांपते चेहरों पर राहत की मुस्कान साफ दिखाई दी।

अध्यक्ष मालती द्वारा ठंड में 'करुणा' की गर्माहट: जरूरतमंदों को बांटे 'कंबल'

कंबल वितरण के दौरान पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि “इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान करना, उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मानवीय संवेदना और सहयोग पहुंचाना है।”  क्योंकि सेवा ही सच्ची राजनीति और धर्म है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद आगे भी ऐसे जनसेवी कार्यों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड, भूख या अभाव से जूझता न रहे।

अध्यक्ष मालती द्वारा ठंड में 'करुणा' की गर्माहट: जरूरतमंदों को बांटे 'कंबल'

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री चंद्र चौधरी, सभासद राममिलन वर्मा, मनीष रैकवार, फूलचंद्र वर्मा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी का निधन: पार्टी में शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

जिले में भारी वर्षा की संभावना पर डीएम नें किया रेड अलर्ट: चलेगा सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का निर्देश: सैनिकों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाये निस्तारण

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !

City News Uttar Pradesh

लापता वृद्ध किसान का खेत में पड़ा मिला शव, परिजन बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़