31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में चरका बालू खदान ठेकेदार बेखौफ : सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश को दे रहा चैलेंज ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में चरका बालू खदान ठेकेदार बेखौफ : सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश को दे रहा चैलेंज ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बबेरू तहसील की “बालू खदान चरका अवैध खनन के द्वारा मुख्य मंत्री योगी को चैलेंज दे” रही है ? जिला “प्रशासन इस खंड के ठेकेदार के आगे जी हजूरी” में जुटा है। खनन “माफिया के चांदी के जूते यहां प्रशासन को सुखदाई औऱ सुहाने” लग रहे हैं !

बांदा में चरका बालू खदान ठेकेदार बेखौफ : सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश को दे रहा चैलेंज ?

सीएम “योगी एवं उनके जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद के अवैध खनन पर अंकुश के खौफ को नजर अंदाज कर प्रशासन यहां ठेकेदार की जी हजूरी” सी कर रहा है ? लालसोने की लूट की लिए “वर्तमान में संचालित यमुना नदी की चरका खदान में अवैध खनन की पिच पर चौके -छक्के जड़ें” जा रहे हैं। “प्रशासन की फील्डिंग खामोशी से अवैध खनन का शतक” बनवा रही है ? यहां निर्भीकता से बिना किसी भय के अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है।

बांदा की "चरका बालू खदान" में "अवैध खनन का उफ़ान": "कपिल मुनि की हनक" में योगी और प्रशासन मेहरबान ?

इतना ही नहीं इस खदान से ही रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों के वाहनों का परिवहन भी होता है। यह यमुना के बीहड़ भरे रास्तों से गंतव्य को गुजरते हैं। यदि यह माना जाये की जिम्मेदार अधिकारियों का खदान संचालन को पूरा संरक्षण प्राप्त है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी?इस खदान का “खनन कारोबारी खनन विभाग की मिसरी की डली” बन गया है।

मंत्री रामकेश बोले मुख्तार अंसारी एक अपराधी है: मौत पर सियासत उचित नहीं

उसे जिले के विधायक एवं सरकार में मंत्री रामकेश निषाद का भी अवैध खनन के प्रति सख्ती का खौफ नहीं है! “एनजीटी के निर्देशों की खुले तौर पर अनदेखी है। अवैध खनन चरमोत्कर्ष” पर है। इतना ही नहीं रोजाना सैकड़ों की संख्या में इस खदान से ओवरलोड ट्रक फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। “डीएम नगेन्द्र प्रताप की कारगर सख्ती भी चरका खदान में मिस” क्यों है ?चर्चा का विषय है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें कोविड प्रीकाशन डोज की मचाई धूम : तालाबों पर भी दिया ध्यान

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्तार, कासगंज में अब्बास, चित्रकूट में निकहत का ठिकाना बनी तीन जेलें

City News Uttar Pradesh

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, खून से सने हाथ देख परिजन हुए सन्न, पढ़ें लोगों की जुबानी

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 ‘देशों’ की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा ‘हब’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़