31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 11500 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच मंडलों के लिए रिंग रोड की डिमांड
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 11500 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच मंडलों के लिए रिंग रोड की डिमांड

  • शरद मिश्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडप में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की मांग रखी।

सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 11500 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच मंडलों के लिए रिंग रोड की डिमांड

उन्होंने कहा कि इसे राष्ट्रीय औसत के स्तर पर लाने के लिए 11 हजार 500 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने होंगे। साथ ही आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की प्रक्रिया को थमने नहीं दिया जाएगा। इसमें आने वाली हर अड़चन का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए किसी भी विभाग की जमीन को निशुल्क दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में 8364 किमी लंबे कुल 48 राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जबकि 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 93 हो गई।

सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 11500 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच मंडलों के लिए रिंग रोड की डिमांड

राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई भी बढ़कर 12,733 किमी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या के लिहाज से देखा जाए तो यह अभी भी राष्ट्रीय औसत 11.77 किमी प्रति लाख जनसंख्या से कम है। इसे राष्ट्रीय औसत के स्तर पर लाने के लिए 11 हजार 500 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 500 किमी लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग दो लेन से कम हैं और 1500 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग केवल दो लेन के हैं। जबकि, राष्ट्रीय राजमार्ग का न्यूनतम स्तर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ से संबंधित प्रयागराज रिंग रोड समेत सभी परियोजनाओं को भी दिसंबर 2024 तक पूरा करने को जरूरी बताया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रामा सेंटर में अव्यवस्था : मरीज के पलंग के नीचे घूमता रहा कुत्ता, जांच के निर्देश

City News Uttar Pradesh

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : डंपर की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते हुए हादसा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘अफसरों को अल्टीमेटम’: बिजली व्यवस्था ‘दुरस्त’ रखने की ‘कड़ी हिदायत’

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

विधायक प्रकाश नें सड़क एंव चिकित्सा व्यवस्था का विधानसभा में उठाया मामला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़