- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में स्वास्थ विभाग की बेहद बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। नसबंदी के बावजूद 8 महिलाएं गर्भवती हो गई हैं। उन्होंने सीएमओ से मामले की शिकायत की है। अब इस लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए 60-60 हजार मुआवजा देने की तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में तीन, बिसंडा में दो बड़ोखर, कमासिन और जिला अस्पताल में नसबंदी कराने वाली एक- एक महिलायें गर्भवती हो गई। स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के दस्तावेज की जांच कर उन्हें धनराशि देने की प्रक्रिया कर रहा है। वही इस मामले में सीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है।

पिछले सालों में ऐसे मामले सामने आए हैं। जब नसबंदी डिफॉल्ट हो जाती है तो उसके अगले तीन महीने में मुआवजे का प्रावधान है। फाइल बनाकर शासन को भेजी जाती है। इसके बाद उन्हें 60-60 हजार रुपए दिया जाता है। अब इन महिलाओं के दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। इसे लापरवाही नहीं कह सकते क्योंकि ऐसे केश सामने आते रहते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
