- विनोद मिश्रा
बांदा । संक्रमित मरीजों के ज्यादा सामने आने के साथ ऑक्सीजन की किल्लत भी बढ़ रही है। शनिवार शाम तक कुल 12 घंटे के लिए ही जनपद में ऑक्सीजन बची थी। हालांकि और ऑक्सीजन लाने के लिए कानपुर लोडर भेजा गया है। ऑक्सीजन की डिमांड इस समय ज्यादा बढ़ गई है। रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टाक भी खत्म होने की कगार पर है। नई खेप आने का इंतजार है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो दिनों से सवा दो सौ से ज्यादा निकल रही है। ज्यादातर मरीजों में ऑक्सीजन लेवल घटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस तरह के मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन देना अनिवार्य रहता है। इससे रोजाना जनपद में करीब ढाई सौ सिलिडर की खपत हो रही है। जबकि शनिवार शाम को ऑक्सीजन की उपलब्धता जिले में कुल 160 जैबों सिलिडर ही बची थी। जो कि 20 घंटे भी नहीं चल सकती है। करीब 12 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन शेष बची थी। इसी तरह कोरोना के गंभीर मरीजों को वायरस मारने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन देना पड़ता है। जिले में इंजेक्शन की पहली खेप 112 इंजेक्शन सप्ताह भर पहले मिली थी। इसके बाद 100 इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज को और मिले थे। जिससे अभी तक मरीजों का उपचार हो रहा था। इंजेक्शन भी करीब 25 ही शेष बचे हैं।

जबकि एक मरीज को पहली डोज में दो इंजेक्शन और इसके बाद पांच दिनों तक सुबह-शाम एक-एक इंजेक्शन लगाने की जरुरत पड़ती है। इस तरह तो इंजेक्शन का स्टाक भी एक या दो दिन से ज्यादा नहीं चल पाएगा। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कानपुर भेजे गए लोडर में ऑक्सीजन लोड हो चुकी है। रात तक ऑक्सीजन और उपलब्ध हो जाएगी इससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। रेमडेसिविर इंजेक्शन भी जल्द ही और मिलने वाले हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
