City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खुरहंड हत्या कांड में चौकी प्रभारी किये गये लाइन हाजिर…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । दिनदहाड़े खुरहंड गांव में हुए गोली कांड के मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके विरुद्ध मृतक के पूर्व प्रधान पिता व चाचा ने लापरवाही करने का आरोप लगाया था। हालांकि आरोपों की जांच कराई जा रही है।
गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में गुरुवार सुबह सीसी सड़क निर्माण को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह व पूर्व ग्राम प्रधान छत्रपाल सिंह पक्ष में विवाद बढ़ गया था। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख पक्ष से कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे अजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। उसके चचेरे भाई अभय व दूसरे पक्ष से विवाद के दौरान विकास सिंह घायल हो गए थे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। पिता व चाचा सरोज सिंह ने घटना के पीछे जहां ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश होना भी बताया था। वहीं चौकी इंचार्ज खुरहंड संजय सिंह पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था। चाचा का कहना था कि उन्होंने विवाद की सूचना मिलने पर खुरहंड स्थिति अपने स्कूल से चौकी में जाकर घटना की सूचना दी थी। इसमें चौकी इंचार्ज ने कहा था कि जाओ तुम भी मारकर आओ। यह जवाब देकर उन्हें लौटा दिया था। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना के पीछे लापरवाही को लेकर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। जिससे घटना को लेकर उनकी क्या लापरवाही है सामने आ सकेगी।


दूसरी ओर खुरहंड गांव में दो पक्षों की तनातनी व हत्या को लेकर लाइन आर्डर न बिगड़े इसको लेकर पांच थानों गिरवां, नरैनी, अतर्रा, बदौसा व मटौंध का पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ नरैनी सियाराम समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे गांव पुलिस छावनी बना रहा। अंतिम संस्कार के समय रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार को दिव्यांगत अजित का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन ने अंतिम संस्कार नहीं किया था। उसकी बहन व अन्य रिश्तेदारों के बाहर से आने का स्वजन इंतजार कर रहे थे। इससे शुक्रवार दोपहर गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसके शव अंतिम संस्कार कराया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा चिंतित: काली घाटी बन गई है काल, अफसर बेपरवाह

City News Uttar Pradesh

चौपाल में बोले मंत्री रामकेश : मोदी और योगी देश के लिये हैं कर्मयोगी

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ विभाग घर-घर तलाश करेगा, ‘कहां छुप गये हो कठोर’ …

City News Uttar Pradesh

बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत

वाह योगी जी वाह : चित्रकूट मंडल के तीन जिलों में बनेंगे मुख्य मंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़